विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Lockdown: शांतिभंग में दो गिरफ्तार, 18 वाहनों के चालान; तीन सीज

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Tue, 07 Apr 2020 12:50 PM (IST)

पछवादून में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दो लोगों को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन उल्लंघन में 18 वाहनों के चालान व तीन वाहन सीज किए गए।

Dehradun Lockdown: शांतिभंग में दो गिरफ्तार, 18 वाहनों के चालान; तीन सीज
Dehradun Lockdown: शांतिभंग में दो गिरफ्तार, 18 वाहनों के चालान; तीन सीज

देहरादून, जेएनएन। पछवादून में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दो लोगों को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन उल्लंघन में 18 वाहनों के चालान व तीन वाहन सीज किए गए।

विकासनगर कोतवाली की पुलिस ने बाजार, हरबर्टपुर, डाकपत्थर व कुलहाल चौकी क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग की। उप्र व हिमाचल बॉर्डर सील होने के चलते दर्रारीट व कुल्हाल पुलिस चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस बल ने आवाजाही पूरी तरह से ठप रखी। पुलिस ने जंगल के उन रास्तों पर भी निगरानी रखी, जहां से होकर लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश कर सकते थे। 

कोतवाली की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया और एक वाहन का चालान काटा। वहीं सहसपुर थानाध्यक्ष एएसपी विशाखा अशोक के नेतृत्व में पुलिस ने 17 वाहनों के चालान काटे और तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। बताया कि बाहरी राज्यों से पछवादून खुलने वाले चोर रास्तों पर नजर रखी जा रही है। 

बेवजह घूमते लोगों को लगाई फटकार

लॉकडाउन के दौरान साहिया बाजार में बेवजह घूमते लोगों को एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने भगा दिया। एसडीएम ने दो यूटीलिटी के कागज भी कब्जे में ले लिए। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने वाहन चालकों को आगे से नियम न तोड़ने की हिदायत देकर कागज लौटा दिए। एसडीएम ने दुकानों व ठेलियों पर रेट लिस्ट न लगाने पर भी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने जल्द रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

साहिया बाजार में सोशल डिस्टेंस बनाने को राजस्व पुलिस एक बार लाठी फटकार चुकी है, उसके बाद भी कई लोग व वाहन चालक लॉकडाउन उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसडीएम सोमवार को साहिया पहुंची। अनावश्यक घूम रहे कुछ लोगों व वाहनों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बेवजह घूमते लोगों को फटकार लगाते हुए भगा दिया। इस दौरान एसडीएम ने दो वाहन के कागज भी लिए। चालकों के गलती न दोहराने के आश्वासन पर राजस्व निरीक्षक ने कागज लौटा दिए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 242 गिरफ्तार, 35 मुकदमे दर्ज

उपजिलाधिकारी ने जब बाजार का निरीक्षण किया तो सब्जी की ठेली पर रेट लिस्ट नहीं लगी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी दुकानदारों व ठेलीवालों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने साहिया चकराता, साहिया क्वानू व साहिया समाल्टा आदि मोटर मार्गों पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश भी राजस्व उपनिरीक्षक साहिया को दिए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी हो रहा लॉकडाउन का उल्लंघन, सात वाहन सीज; 62 के कटे चालान