विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकासनगर में तीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:20 AM (IST)

पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से दो लोगों को कच्‍ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपित को विकासनगर से और दूसरे को शाहपुर कल्याणपुर से गिरफ्तार किया है।

विकासनगर में तीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
विकासनगर में तीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

विकासनगर, जेएनएन। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी के रास्ते विकासनगर में कच्ची शराब लेकर आ रहे हिमाचल के एक युवक को दबोचा। वहीं शाहपुर कल्याणपुर में चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को धरा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

शनिवार रात पुलिस भीमावाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी बाजार चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी ने यमुना नदी के रास्ते क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हिमाचल के एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान आरोपित के पास बोरे में बंद बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान मायाराम पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम अडैन थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में बतायी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि कच्ची शराब को वह उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने तीन युवकों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार Dehradun News

वहीं, दूसरी घटना में शनिवार रात में हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी मय पुलिस बल के शाहपुर कल्याणपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने शक के आधार पर एक ग्रामीण को पकड़ा, जिसके पास से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान मुन्नू पुत्र चंगा सिंह निवासी ग्राम शाहपुर कल्याणपुर के रूप में बतायी। एसएसआइ गिरीश नेगी के अनुसार आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: बरेली का तस्कर आधा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार Dehradun News