यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर के निकट चकराता पुलिस ने दो लोगों को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: विकासनगर के निकट चकराता पुलिस ने दो लोगों को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम जयपाल सिंह (30 वर्ष) पुत्र दौलत दास निवासी ग्राम सुजोऊ तहसील चकराता देहरादून और दीपक (22 वर्ष) पुत्र नरेश निवासी अमोली चकराता थाना चकराता देहरादून बताया। पुलिस को उनके पास से आधा किलो चरस प्राप्त हुआ। पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।