Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पांच किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Tue, 12 Jun 2018 05:04 PM (IST)

    देहरादून में सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड पर चेकिंग के दौरान सहारनपुर के बाइक सवार दो युवकों को पांच किलो चरस के साथ दबोचा। ...और पढ़ें

    पांच किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
    पांच किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

    विकासनगर, [जेएनएन]: शनिवार शाम सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड पर चेकिंग के दौरान सहारनपुर के बाइक सवार दो युवकों को पांच किलो चरस के साथ दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

    एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर सहसपुर पुलिस लांघा रोड पर पुलिस वाहनों आदि की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को बाइक सवार दो युवकों पर शक हुआ। बाइक रोककर पुलिस ने युवकों से गाड़ी के कागज मांगे तो दोनों युवक कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें पांच किलो चरस मिली।

    पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान बिलाल 24 पुत्र हासिम निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर थाना बेहट सहारनपुर व सुमित कुमार 22 पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस ने बाइक को सीज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वर्ष 2017 में थाना यमुनानगर हरियाणा से चोरी के केस में जेल भी जा चुके हैं।  

    यह भी पढ़ें: विकासनगर में आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: एक किलो चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में 25 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार