विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 08:49 PM (IST)

सरकारी इंतजामों को स्वाइन फ्लू लगातार चुनौती दे रहा है। इस बीमारी के दो और संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। इनका हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इलाज चल रहा था।

देहरादून में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत
देहरादून में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत

देहरादून, [जेएनएन]: सरकारी इंतजामों को स्वाइन फ्लू लगातार चुनौती दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जरूर जारी किया है, लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा। इस बीमारी के दो और संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। इनका हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इलाज चल रहा था। एक मरीज ऋषिकेश और दूसरा हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला था। इनकी मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद देहरादून में इस साल स्वाइन फ्लू से छह मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दो और संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। इनमें ऋषिकेश निवासी मरीज की उम्र 54 वर्ष, जबकि हरिद्वार निवासी शख्स की उम्र 42 साल थी। इन दोनों को ही 15 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तारा चंद पंत ने बताया कि मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे, इसलिए दोनों के सैंपल एनसीडीसी दिल्ली भेजे गए हैं। जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। डॉ. पंत ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पतालों को कम से कम 10 बेड का स्वाइन फ्लू और डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मौसम में नमी से स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, अब तक छह मौत

यह भी पढ़ें: डेंगू पर स्वास्थ्य महकमा अब भी सुप्त अवस्था में

यह भी पढ़ें: सामान्य मच्छर के काटने से भी हो सकता है डेंगू, यह बरतें सावधानी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।