विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरस तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, स्कूली छात्रों को करती थीं सप्लाई

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 21 Feb 2019 12:11 PM (IST)

सहसपुर पुलिस ने लांघा तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को एक किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं स्कूली छात्रों को चरस की सप्लाई करती थी।

चरस तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, स्कूली छात्रों को करती थीं सप्लाई
चरस तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, स्कूली छात्रों को करती थीं सप्लाई

देहरादून, जेएनएन। सहसपुर पुलिस ने लांघा तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को एक किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं स्कूली छात्रों को चरस की सप्लाई करती थी। 

जहरीली शराब से रुड़की व सहारनपुर के कई गावों में सौ से अधिक लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहसपुर पुलिस ने दो महिलाओं को चरस के साथ पकड़ा। आरोपित एक महिला पर थाना सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमें दर्ज हैं। 

पुलिस लांघा तिराहे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें पुराने भट्टे के पास दो महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी। इस पर महिला पुलिस ने दोनों को रोक कर पूछताछ शुरू की तो दोनों सकपकाई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चरस बरामद हुई। 

पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने अपनी पहचान मेहराज पत्नी मुस्तकीम निवासी ग्राम खुशहालपुर व हिना पत्नी इंतजार निवासी ग्राम खुशहालपुर के रूप में बताई। मेहराज के पास से एक किलो 90 ग्राम व हिना के पास से 110 ग्राम चरस बरामद की गई। 

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह कुंजा से सस्ते दाम पर चरस खरीद कर लाती हैं। जिसे स्कूली छात्रों को महंगे दाम पर बेचती हैं। थानाध्यक्ष सहसपुर विजय सिंह के अनुसार मेहराज के खिलाफ वर्ष 2016 से 18 तक एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, वर्ष 2018 में महिला बीस ग्राम स्मैक के साथ पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, महिला सहित दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से एक और व्यक्ति की मौत, अब तक जिले में हो चुकी है 39 की मौत

यह भी पढ़ें: Jagran Exclusive : आबकारी और पुलिस को जाता था दो लाख हर महीना