देहरादून के त्यूणी में रसोई गैस संकट गहराया, नहीं हो पा रही LPG सिलिंडर की बुकिंग
त्यूणी, देहरादून के सीमांत पहाड़ी इलाकों में घरेलू रसोई गैस की भारी किल्लत है। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीण उपभोक्ता ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर घरेलू गैस आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। पहाड़ के सीमांत इलाके में बसे ग्रामीण उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल पा रही।
घरेलू गैस की किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। क्षेत्र में कई ग्रामीण परिवारों के पास रसोई गैस खत्म होने से खाने बनाने की बड़ी समस्या है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आसानी से रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध हो जाता था, मगर अब कई दिन बाद भी घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो रही।
देहरादून के सबसे दुर्गम त्यूणी क्षेत्र में घरेलू गैस के करीब साढ़े तीन हजार ग्रामीण उपभोक्ता पंजीकृत हैं।
स्थानीय निवासी मायाराम शर्मा, दुलाराम शर्मा, मनीष चौहान, रमेश सिंह समेत अन्य लोगों का कहना है कि पहले रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग होने पर 12 से 15 दिन में आसानी से घरेलू गैस की आपूर्ति हो रही थी। मगर पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसी से ग्रामीण उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो रही।
एजेंसी संचालक बिना ओटीपी व डीएसी नंबर के ग्रामीणों को रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने में असमर्थता जता रहे हैं।
टोल फ्री नंबर पर कई दिन पहले की गई रसोई गैस की बुकिंग का कोई मैसेज ग्रामीण उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा।
क्षेत्र में कई ग्रामीण परिवारों के पास रसोई गैस खत्म होने से घर में खाना बनाने की बड़ी समस्या है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर रसोई गैस बुकिंग का कोई मैसेज नहीं मिलने से लोग नाराज हैं।
एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के संबंध में सही जानकारी नहीं दे पा रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले घरेलू गैस की बुकिंग 12 से 15 दिन में की जाती थी, लेकिन अब व्यवस्था में परिवर्तन कर 25 दिनों बाद भी लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घरेलू गैस की आपूर्ति शीघ्र संचालित करने की मांग उठाई।
वहीं त्यूणी गैस एजेंसी के प्रभारी प्रबंधक मदन सिंह बिष्ट ने कहा ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।