विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया शव, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग सख्त... नैनीताल डीएम से मांगी रिपोर्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:04 PM (IST)

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने रामनगर में कूड़ा वाहन से शव ले जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। रामनगर में अज्ञात युवक का शव कथित रूप से कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल पहुंचाए जाने के मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने सख्त रूख अपनाया है।

आयोग के सदस्य हरि चंद्र सेमवाल ने शिकायत की प्रति जिलाधिकारी नैनीताल को भेजने और मामले में आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित तिथि तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग में यह शिकायत आरटीआइ कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी ने दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद उसे कथित रूप से कूड़ा वाहन से अस्पताल पहुंचाए जाने पर सवाल उठाए थे। शिकायत में घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का भी उल्लेख किया गया था।

 

आयोग के आदेश के अनुसार, शिकायत की प्रति जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियत तिथि तक आख्या प्रस्तुत करनी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मामले की पत्रावली 13 जनवरी 2027 को आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।