विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उक्रांद का प्रदर्शन Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 01 Oct 2019 12:53 PM (IST)

अस्थायी राजधानी देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने अभियान छेड़ दिया है। दल का कहना है कि शहर में कई जगह अवैध सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं।

देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उक्रांद का प्रदर्शन Dehradun News
देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उक्रांद का प्रदर्शन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। अस्थायी राजधानी देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने अभियान छेड़ दिया है। दल का कहना है कि शहर में कई जगह अवैध सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। यह अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है। 

उक्रांद कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और अवैध मंडियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि इन मंडियों को नगर निगम व नेताओं का संरक्षण होने का आरोप लगाते हुए इसे प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों का हनन बताया। इसके खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि माता मंदिर रोड, सरस्वती विहार, नेहरू कालोनी, निरंजनपुर सहित कई जगह ये मंडियां चल रही हैं। इनमें ज्यादातर राज्य के बाहर के लोग हैं, जिनका सत्यापन तक नहीं हुआ है। सड़क, फुटपाथ और सर्विस लेन तक पर ठेलियां लग रही हैं। वहीं, देहरादून में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी जगह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन ने संभाला कार्यभार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम द्वारा वेंडर जोन बनाने की बात की जा रही है। इनमें राज्य के लोगों को ही जगह आवंटित की जानी चाहिए। अवैध रूप से चल रही सब्जी मंडियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उन्होंने की है। प्रदर्शन में सुनील कुमार ध्यानी, मनमोहन लखेड़ा, विजय बौड़ाई, लताफत हुसैन, प्रमिला रावत, सुरेंद्र पेटवाल, अशोक नेगी, प्रताप कुंवर, धर्मेंद्र कठैत, इमरान अहमद आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा, सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार