विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी का जनजागरण अभियान 23 जनवरी से

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 21 Jan 2019 03:46 PM (IST)

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल 23 जनवरी से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान शुरू करेगा। अभियान सात दिन का होगा और पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा।

सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी का जनजागरण अभियान 23 जनवरी से
सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी का जनजागरण अभियान 23 जनवरी से

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल 23 जनवरी से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान शुरू करेगा। अभियान सात दिन का होगा और पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा।

कचहरी रोड स्थित दल के कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। समूह ग इसका स्पष्ट उदाहरण है। राज्य की जमीनों को कौडिय़ों के भाव बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। भू-कानून खत्म कर दिया गया है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं तो नहीं मिल पा रही हैं, शराब घर-घर पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार की जगह नशा परोसा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन 18 वर्षों में गांव सुनसान हो गए हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षण संस्थान बंद होते जा रहे है। भट्ट ने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर दल हर विधानसभा में जनजागरण अभियान चलाएगा। अभियान 22 जनवरी से शुरू होगा। अभियान को में तीन भागों में विभाजित किया गया है। 

कुमाऊं मंडल में काशी सिंह ऐरी, तराई मंडल से खुद वह और गढ़वाल मंडल में त्रिवेंद्र सिंह पंवार अभियान का नेतृत्व करेंगे। अभियान सात दिन चलेगा। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र पंवार, सुनील ध्यानी, हरीश पाठक, डीके पाल, बहादुर सिंह रावत, जेपी उपाध्याय, शांति भट्ट, लताफत हुसैन, विजय बौड़ाई, देवेंद्र चमोली, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हरीश रावत बोले, सरकार ने गंगा भक्तों को छोड़ दिया है मरने के लिए

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता विजय बहुगुणा की डिनर डिप्लोमेसी से गरमाई सियासत

यह भी पढ़ें: सरोज पांडेय बोलीं, थोड़ा-थोड़ा समझदारी दिखाने लगे हैं राहुल