Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UKSSSC Paper Leak Case: गलत पेपर हल कराना भारी पड़ गया नकल माफिया शशिकांत को, अभ्यर्थियों ने की शिकायत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2022 10:21 PM (GMT+05:30)

    UKSSSC Paper Leak Case नकल माफिया शशिकांत को गलत पेपर हल कराना भारी पड़ गया। गलत पेपर हल कराने से फेल हुए कुछ अभ्यर्थियों ने एसटीएफ से इसकी शिकायत कर ...और पढ़ें

    गिरफ्तार कंप्यूटर सेंटर संचालक शशिकांत को अभ्यर्थियों को गलत पेपर हल कराना भारी पड़ गया।
    गिरफ्तार कंप्यूटर सेंटर संचालक शशिकांत को अभ्यर्थियों को गलत पेपर हल कराना भारी पड़ गया।

    जागरण संवाददाता, देहरादून : UKSSSC Paper Leak Case यूकेएसएसएससी के पेपर लीक प्रकरण में हल्द्वानी से गिरफ्तार कंप्यूटर सेंटर संचालक शशिकांत को अभ्यर्थियों को गलत पेपर हल कराना भारी पड़ गया। अभ्यर्थियों ने जब शशिकांत के बताए प्रश्न पेपर में नहीं आए तो उसके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।

    उस पर पेपर उपलब्ध कराने के एवज में दी गई धनराशि वापस करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच पेपर लीक करने का मामला खुल जाने के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की तो धनराशि वापस नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने शशिकांत की शिकायत एसटीएफ से कर दी।

    यूकेएसएसएससी ने चार और पांच दिसंबर 2021 को विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। दोनों दिन में कुल पांच पाली में पेपर करवाए गए। हर पाली का पेपर अलग था। इस प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो शशिकांत ने परीक्षा से एक दिन पहले 70 अभ्यर्थियों को नैनीताल में धनाचूली बैंड स्थित डिंगता रिजार्ट और अल्पाइन रिजार्ट में पेपर हल करवाने के लिए बुलाया था। इसके लिए आरोपित ने अभ्यर्थियों से एडवांस रुपये लिए थे।

    • इस दौरान उसने कुछ अभ्यर्थियों को गलतीवश जिस पाली में उनका पेपर था, उसके बजाय अन्य पाली का पेपर हल करा दिया।
    • इससे वो अभ्यर्थी फेल हो गए। उनमें से कुछ ने शशिकांत के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और एडवांस में दी गई रकम वापस मांगने लगे। तब तक शशिकांत प्रकरण में शामिल अपने साथियों को उनका हिस्सा दे चुका था।
    • इस कारण वह रुपये नहीं दे पाया तो अभ्यर्थियों ने एसटीएफ से शिकायत कर दी।

    नकल से चयनित 14 अभ्यर्थियों ने दर्ज कराए बयान

    एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शशिकांत ने जिन अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाया था, उनमें से 14 चयनित हो गए। वह एसटीएफ के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। शशिकांत के साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। उसका एक साथी अल्पाइन रिजार्ट में अभ्यर्थियों को पेपर हल कराने के दौरान भी मौजूद था, उसकी तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    बागेश्वर में भी है शशिकांत का घर

    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शशिकांत के पांच कंप्यूटर सेंटर हैं। इनमें से एक बागेश्वर में है। जहां उसका घर भी है। अक्सर वह बागेश्वर में रुकता था। अन्य चार कंप्यूटर सेंटर हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ में हैं। उसके हल्द्वानी में दो स्कूल भी हैं। आरोपित की संपत्तियों के बारे में पता कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 के बाद उसने अकूत संपत्ति जोड़ी है।