देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का हल्लाबोल: भारी बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री के आवास कूच, पुलिस ने रोका
नर्सिंग बेरोजगारों ने वर्षवार भर्ती प्रक्रिया पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उ ...और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के मयुना कालोनी आवास के बाहर नर्सिंग बेरोजगार।
HighLights
नर्सिंग बेरोजगारों को स्वास्थ्य मंत्री से मिलने से रोका गया
वर्षवार भर्ती प्रक्रिया पर कार्रवाई न होने से नाराज हैं
मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
जागरण संवाददाता, देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया वर्षवार कराने के प्रस्ताव पर कार्यवाही न होने से नाराज नर्सिंग बेरोजगार सोमवार शाम को वर्षा के बीच स्वास्थ्य मंत्री सुबोध अनियाल से मिलने उनके आवास की ओर निकल पड़े।
आवास से पहले ही पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया, जिससे आक्रोशित बेरोजगार नारेबाजी करने लगे।
स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात न होने पर उन्होंने रोष जताया। कहा कि यदि जल्द ही मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
एकता विहार में नर्सिंग एकता मंच का धरना पिछले 229 दिनों से जारी है।
सोमवार को काफी संख्या में बेरोजगार यमुना कालोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने के लिए उनके आवास ओर निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और बेरोजगारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
बेरोजगार मंत्री से वार्ता की मांग पर वहीं पर अड़े रहे। बेरोजगारों ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सुनीता टम्टा ने आश्वासन देकर वर्षवार भर्ती लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इसके बावजूद सरकार ने वर्षवार भर्ती पर कोई अंतिम निर्णय लेने के बजाय नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी।
यदि सरकार वास्तव में वर्षवार भर्ती पर विचार कर रही थी, तो परीक्षा तिथि घोषित करना उनके साथ अन्याय है और इससे काफी संख्या में अभ्यर्थियों का वर्षों का इंतजार और विश्वास प्रभावित हुआ है।
इस मौके पर नवल, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, विकास पुंडीर, अनिल रमोला, सरिता जोशी, लीला चौहान, पंकज, सोनी, प्रियंका, सपना आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- देहरादून में मांगों को लेकर गरजे शिक्षक, सरकार को दिखाई ताकत
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में मांगों को लेकर कैब ड्राइवरों का प्रदर्शन, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी; एग्रीगेट पॉलिसी की कर रहे मांग