विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के नगर निकायों में 116 भाजपा पार्षद मनोनीत, जानिए देहरादून में किस-किस को मिला मौका

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:46 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया है। देहरादून नगर निगम में 20 ...और पढ़ें

bjp-1788937514795.webp
bjp-1788937514795.webp
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देहरादून नगर निगम में 20 पार्षद मनोनीत किए गए हैं। इनमें सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नगर निगम बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इनको मिला मौका

देहरादून नगर निगम के लिए जारी सूची में विजय भट्ट, अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार, रोखर नौटियाल।

विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल को बतौर पार्षद मनोनीत किया गया है।

माना जा रहा है कि मनोनीत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को निगम बोर्ड के समक्ष उठाने में भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून डीसीबी प्रबंध कमेटी में भाजपा का परचम, मनजीत रावत बने निर्विरोध चेयरमैन