विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट यूजी: उत्तराखंड में MBBS की 32 और BDS की 6 सीटें खाली, विशेष काउंसलिंग की उम्मीद

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:26 PM (IST)

उत्तराखंड के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 32 और डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की 6 सीटें खाली रह गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में एमबीबीएस दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निजी मेडिकल कालेजों की 32 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, प्रदेश के दोनों डेटंल कालेजों में भी छह सीटों पर दाखिले नहीं हो सके। अब इन सीटों को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग की उम्मीद जगी है।

श्री गुरु राम राय मेडिकल कालेज, गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज और हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस की सीटें रिक्त हैं। दाखिले नहीं होने पर संबंधित निजी मेडिकल कालेजों ने एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर खाली सीटों का मामला उठाया है।

इसके बाद विश्वविद्यालय ने विशेष काउंसलिंग कराने की अनुमति और इससे संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) को पत्र भेजा है। अब आगे की प्रक्रिया एमसीसी के जवाब पर निर्भर करेगी।

बता दें कि निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की ट्यूशन फीस करीब 24 लाख रुपये सालाना है। इसके अलावा हास्टल, मेस सहित अन्य खर्च भी इसमें जुड़ते हैं। ऐसे में किसी मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र के लिए दाखिला आसान नहीं होता।

दाखिले की प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी सीटें खाली रहना इसी बात का संकेत है। हालांकि, विशेष काउंसलिंग की अनुमति मिलने पर इन सीटों को भरने का एक और अवसर मिल सकता है। फिलहाल विश्वविद्यालय को एमसीसी के दिशा-निर्देशों का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर देहरादून की हवा की 24 घंटे निगरानी, चार पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच

यह भी पढ़ें- मसूरी को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी, देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बनेगा ट्रैफिक मास्टर प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।