विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 235 KM लंबी 9 सड़कों का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने PM मोदी का जताया आभार

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:00 PM (IST)

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 235.42 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है, जिस पर 297.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पीएम मोदी और सीएम धामी

पीएम मोदी और सीएम धामी

HighLights

  1. केंद्र ने उत्तराखंड में नौ सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी दी।

  2. 235.42 किमी लंबी सड़कों पर 297.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  3. सड़कें पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देंगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश की नौ सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत स्वीकृत कार्यों की कुल लंबाई 235.42 किलोमीटर है, जिन पर 297.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।

सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड लगातार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों और बाजारों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भाजपा सरकार का चुनावी दांव, रोजवेज बसों में महिलाओं को फ्री सवारी की तैयारी