Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेल भूमि बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड, डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाएं: सीएम धामी

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल जगत नई ऊंचाइयों पर है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार खेल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेल जगत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से प्रदेश में भी डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में खेल प्रतिभाओं को न केवल आवश्यक संसाधन बल्कि मंच भी मिल रहा है।

    परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। सरकार उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी के समापन समारोह में कहा कि खेल आयोजन न्याय पंचायतों और दुरुस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही थीं।

    डबल इंजन की सरकार में स्थिति बदल गई है। खिलाड़ियों में प्रतिभा है तो उन्हें संसाधनों की कमी नहीं होने दी गई। नई खेल नीति लाकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक और विश्व स्तरीय आधारभूत सुविधाओं के नियोजित विकास के कारण उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।

    सरकार स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान पर कार्य कर रही है। खेल नीति में खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए अनेक प्रविधान किए गए हैं। अब पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गैरसैंण में उत्तराखंड बजट सत्र, चुनावी साल में बढ़ सकती है अवधि