Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर उत्तराखंड के CM ने ISRO को दी बधाई, कहा- 'नए भारत की नई उड़ान'

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 05:10 PM (IST)

    Chandrayaan-3 Launch देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिं ...और पढ़ें

    Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने ISRO टीम को दी बधाई
    Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने ISRO टीम को दी बधाई

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: Chandrayaan-3 Launch: देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है।

    उत्तराखंड के सीएम धामी ने ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है, “नए भारत की नई उड़ान...'चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत इसरो की पूरी टीम को बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।”

    पीएम ने भी ट्वीट कर की भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना

    ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में उनके द्वारा किए गये अथक प्रयासों की सराहना की है।

    पीएम ने ट्वीट में लिखा है- ‘चंद्रयान-3’ ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!

    खबरें और भी