Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां! स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों को सीएम धामी 24 दिसंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यद्यपि शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थिय ...और पढ़ें

    प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी।
    प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी।

    HighLights

    1. सीएम धामी ने 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री बांटेंगे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
    2. विवादित आठ अभ्यर्थियों को फिलहाल नहीं दी जाएगी नियुक्ति

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यद्यपि, शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें आई हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    2019 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

    प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। कोरोनाकाल में नर्सिंग अधिकारियों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को भर्ती का जिम्मा सौंपा गया। परिषद ने आवेदन आमंत्रित भी किए। इस बीच सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर सेवा नियमावली में संशोधन किया, जिसमें वर्षवार मेरिट के आधार पर रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया।

    सीएम सौपेंगे नियुक्ति पत्र

    छह दिसंबर 2022 को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भर्ती का प्रस्ताव सौंपा गया। चयन बोर्ड ने इसी वर्ष सितंबर में परिणाम घोषित कर दिए थे। इसके बाद विभिन्न कारणों से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। अब इनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

    यह भी पढ़ें- जमीन कब्जाने के मामले में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर कब्जे का भी आरोप

    ह भी पढ़ें- Lucknow Akbarnagar Demolition: लखनऊ के अकबरनगर में ध्वस्तीकरण पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक, कहा- कार्रवाई की इतनी जल्दी क्यों है?

    खबरें और भी