मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को मिली जंबो कार्यकारिणी, पांच समितियों की भी हुई घोषणा
उत्तराखंड कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी दौरे से पहले अपनी बहुप्रतीक्षित 168 सदस्यीय जंबो प्रदेश कार्यकारिणी और पांच समितियों की घोषणा की ...और पढ़ें

खरगे के दौरे से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को मिली जंबो कार्यकारिणी।
HighLights
मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से पहले कार्यकारिणी घोषित।
168 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी में सभी को जगह।
विधानसभा चुनाव के लिए पांच समितियां भी गठित।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड में पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को हल्द्वानी दौरे से दो दिन बहुप्रतीक्षित प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस कार्यकारिणी के लिए नौ माह का इंतजार करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव से महज छह माह पहले गठित की गई 168 सदस्यीय जंबो प्रदेश कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष, 36 महामंत्री एवं 107 सचिव बनाए गए हैं।
इस कदम के साथ ही पार्टी हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया कि चुनावी रण में सभी दिग्गजों को साथ लेकर चला जाएगा। पार्टी किसी भी नेता की नाराजगी मोल लेने के पक्ष में नहीं है। इसके साथ ही कार्यकारी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासन समिति, एसआइआर समिति एवं आरोपपत्र समिति भी गठित की गई हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर सायं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ पांच समितियों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सभी क्षत्रपों के समर्थकों को जगह मिली है।
41 सदस्यीय कार्यकारी समिति में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, समेत 20 विधायक, डा हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, युवा चेहरे के रूप में वैभव वालिया शामिल हैं।
खबरें और भी
कार्यकारी समिति समेत विभिन्न समितियों के माध्यम से पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को महत्व दिया है। कार्यकारी समिति में पार्टी ने नाराज चल रहे पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर को भी महत्व दिया है।
यह भी पढ़ें- 'कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई', उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश