Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, बढ़ाई गई सुरक्षा; आईजी गढ़वाल ने दिए कड़े निर्देश

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 05:59 PM (IST)

    उत्तराखंड में जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एंट्री गेट पर सघ ...और पढ़ें

    एंट्री गेट पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। Concept

    एंट्री गेट पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। Concept

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ई-मेल के माध्यम से जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने और एंट्री गेट पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। 

    सभी जनपद प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एंटी-सबोटाज चैकिंग, जनपदों में स्थापित न्यायालयों में स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के माध्यम से विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाने, सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु/सूचना प्राप्त होने की स्थिति में निर्धारित एसओपी के अनुसार सुरक्षित निकासी व त्वरित कार्यवाही किये जाने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    न्यायालयों को धमकी भरे संदेश के स्रोत का पता लगाने के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की विशेष टीमों की सहायता लेकर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आईजी गढ़वाल ने आमजन एवं अधिवक्ताओं से अपील की गयी कि किसी भी लावारिस अथवा संदिग्ध वस्तु/वाहन/ व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल को सूचित करें।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर ब्लास्ट की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप, अब निशाने पर देहरादून और हरिद्वार जिला कोर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड-यूपी की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, 22 जिलों की पुलिस कर रही जांच

    खबरें और भी