विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरुष अंडर 23 में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 27 Feb 2019 01:22 PM (IST)

पुरुष क्रिकेट अंडर-23 वन-डे लीग व नॉकआउट टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

पुरुष अंडर 23 में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया
पुरुष अंडर 23 में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया

हरादून, जेएनएन। पुरुष क्रिकेट अंडर-23 वन-डे लीग व नॉकआउट टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, सीनियर महिला टी-20 लीग में उत्तराखंड को हार का मुंह देखना पड़ा। 

भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड में मिजोरम व उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी मिजोरम की टीम उत्तराखंड के गेंदबाजों से पार नहीं पा सकी। 44.5 ओवर में मिजोरम ने अपने सभी विकेट गंवाकर 76 रन बनाए।

टीम के लिए सैयद बाजिद शाह ने सर्वाधिक 16, मंजुला व मार्टी ने 12-12 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अग्रिम तिवारी, प्रदीप चमोली, सुनिल सिंह व हरजीत सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड को सधी शुरुआत मिली। उत्तराखंड का पहला विकेट 4.5 ओवर में 41 रनों पर गिरा। वैभव भट्ट 09 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9.4 ओवर में उत्तराखंड ने दो विकेट गंवाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। पीयूष जोशी ने 47 व सागर ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। मिजोरम के लिए ए कुमार व दिका रालते ने एक-एक विकेट चटकाए।

सीनियर महिला टीम को मिली हार

सीनियर महिला टी-20 लीग में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अगरतला के एमबीबी स्टेडियम में गोवा व उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। 

उत्तराखंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी गोवा टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 85 रन बना सकी। भारती ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 15.2 ओवर में 42 रन बनाकर सिमट गई।

दून टाइगर्स व ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की जीत

72वीं जिला क्रिकेट लीग में दून टाइगर्स ने साईंग्रेस एकेडमी को 104 रन और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने रामराज क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से करारी शिकस्त दी है।

जिला क्रिकेट संघ, देहरादून की ओर से चल रही लीग में पहला मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में दून टाइगर्स व साईंग्रेस एकेडमी के बीच हुआ। दून टाइगर्स ने पहले खेलते हुए 39.2 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। शुभम ने 72 व रोहित नेगी ने 41 रन बनाए। 

साईंग्रेस एकेडमी के पीयूष पुरोहित ने चार व अखिलेश उनियाल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईंग्रेस एकेडमी की टीम 26.2 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई। नवेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। दून टाइगर्स के लिए शीतल चौधरी ने छह विकेट लिए। 

दूसरा मुकाबला रेंजर्स ग्राउंड में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब व रामराज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पहले खेलने उतरी रामराज एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में मात्र 61 रन पर ढेर हो गई। रोहित चौहान ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली। ब्रदर्स क्लब के लिए शिवा चौधरी ने चार विकेट चटकाए। 

जवाब में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 5.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवा चौधरी ने नाबाद 25 व अक्षय थापली ने नाबाद 38 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: पुरुष अंडर 23 में उत्तराखंड ने मेघालय को आठ विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: पुडुचेरी पर जीत के साथ ग्रुप ई में टॉप पर उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया सफाया, मोहमद नबी ने खेली आतिशी पारी