विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:56 AM (IST)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 प्रतियोगिता में के कड़े मुकाबले में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। करनवीर कौशल ने 58 रनों की पारी खेली।

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराया
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराया

देहरादून, जेएनएन। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 प्रतियोगिता में के कड़े मुकाबले में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। करनवीर कौशल ने 58 रनों की पारी खेली।

नई दिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स मैदान में उत्तराखंड का पहला टी-20 मुकाबला सर्विसेज के साथ हुआ। सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सर्विसेज को पहला झटका उत्तराखंड के सन्नी राणा ने चौथे ओवर में रवि चौहान के रूप में दिया। 

सर्विसेज ने 20 ओवर में पांच विकेट गवांकर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड के सन्नी राणा, हिमांशु बिष्ट, रजत भाटिया और सन्नी कश्यप ने 1-1 विकेट लिए। 

जवाब में उत्तराखंड की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रजत भाटिया और करनवीर कौशल ने 7.5 ओवर में 72 रन जोड़े। इस स्कोर पर 72 करनवीर कौशल 32 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो गए। मगर इसके बाद उत्तराखंड ने 100 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। 

इसके बाद शिवम खुराना और गिरीश रतूड़ी ने 38 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उत्तराखंड ने 20वें ओवर की पांचवी गेंद में उत्तराखंड ने जीत हासिल कर ली। रजत भाटिया ने 20, हिमांशु बिष्ट ने 10 रन का योगदान दिया।

उत्तराखंड ने मेघालय को नौ विकेट से हराया

महिला अंडर-19 वन-डे क्रिकेट लीग में उत्तराखंड ने मेघालय को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी है। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखंड व मेघालय के बीच मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मेघालय को आंमत्रित किया। 

मेघालय की टीम को शुरुआती झटके लगे और कोई भी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। पूरी टीम मात्र 57 रनों पर सिमट गई। जिसमें 28 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। उत्तराखंड के डिंपल कंडारी ने चार, निशा मिश्रा ने तीन व पूजा, राधा व रुचि ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने एक विकेट गंवाकर मैच को शेष नौ विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज कंचन ने 31 व ज्योति गिरी ने 19 नाबाद रन बनाए। 

आइटीएम ने अनस इलेवन को दस विकेट से हराया

72वीं जिला क्रिकेट लीग में आइटीएम ने अनस इलेवन को दस विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दून क्रिकेट ऐकेडमी में आइटीएम और अनस इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। आइटीएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज के लिए अनस इलेवन को आमंत्रित किया। 

अनस इलेवन ने 24 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 91 रन बनाए। राहुल ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। आइटीएम के लिए दिपांशु ने पांच व रोहित सिंह ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आइटीएम की टीम ने छह ओवर में दस विकेट से मुकाबले को जीत लिया। अमित भंडारी ने नाबाद 52 व दिपांशु ने 35 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के दौरान अफगानी दर्शक बोले, हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद

यह भी पढ़ें: ये छात्र बंद आंखों से शतरंज का घोड़ा दौड़ाकर मनवा रहे अपना लोहा 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से भिड़ने को आयरलैंड तैयार, पहली बार खेलेंगे टेस्ट मैच