Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:30 AM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट। फाइल फोटो

    उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले और बाद में प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन एवं प्रशासन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

    उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश कांग्रेस परिवार ने एक अनुभवी, संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को खो दिया है। इस कठिन समय में हमारी उपस्थिति ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान होगी। ओम शांति।

    मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून के डीएल रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

    खबरें और भी

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।