उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, कर हस्तांतरण में मिले ₹1244 करोड़, CM धामी ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार
केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड को 1244 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस धनराशि के लिए प्रधानमंत्र ...और पढ़ें

HighLights
केंद्र ने उत्तराखंड को 1244 करोड़ रुपये जारी किए।
कर हस्तांतरण से राज्य की विकास योजनाओं को गति।
सीएम धामी ने पीएम मोदी, वित्त मंत्री का आभार जताया।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड को 1244 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र से मिली यह धनराशि राज्य की विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धनराशि मिलने से पहले से संचालित विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ नई योजनाओं को शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर सहयोग कर रही है।
योजनाओं आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
कर हस्तांतरण के माध्यम से प्राप्त यह राशि राज्य की वित्तीय व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही आभारभूत ढांचे, जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगी, ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंच सके।