Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand: धामी सरकार ने निवेशक सम्मेलन से पहले ही ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य को किया पार, निवेश बढ़ाने के लिए बनी 27 नई नीतियां

    By Ravindra kumar barthwalEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 08:42 PM (IST)

    Uttarakhand Global Investors Summit धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही निर्धारित निवेश लक्ष्य को पार कर लिया है। सचिवालय में उत्तराखंड एन ...और पढ़ें

    धामी सरकार ने निवेशक सम्मेलन से पहले ही ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य को किया पार
    धामी सरकार ने निवेशक सम्मेलन से पहले ही ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य को किया पार

    HighLights

    1. धामी सरकार ने निवेशक सम्मेलन से पहले ही ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य को किया पार
    2. 2.50 लाख करोड़ के लक्ष्य से अधिक के एमओयू पर हो चुके है हस्ताक्षर

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Global Investors Summit: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही निर्धारित निवेश लक्ष्य को पार कर लिया है। 2.50 लाख करोड़ के लक्ष्य से अधिक के एमओयू (मैमोरंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) अब तक हो चुके हैं।

    मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड एनर्जी कान्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की उपस्थिति में 40,423 करोड़ के एमओयू (MoU) हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए औद्योगिक जगत से जुड़े व्यक्तियों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। साथ में अनेक नीतियों को सरल बनाया गया है।

    पीएम मोदी करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

    सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को पाने के लिए आठ व नौ दिसंबर को एफआरआइ में वैश्विक निवेशक सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राज्य को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। उनकी वाइब्रेंट गुजरात की प्रेरणा से ही डेस्टिनेशन उत्तराखंड पर कार्य किया जा रहा है।

    एनर्जी कान्क्लेव में प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जलविद्युत और सौर ऊर्जा से संबंधित 32 से अधिक परियोजनाओं में निवेश के लिए एमओयू किए गए हैं।

    खबरें और भी

    ऊर्जा के तीनों निगमों को एकजुटता से करना होगा कार्य

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों वे एसएसपी को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाए। उद्यमियों के साथ प्रदेश सरकार सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए ऊर्जा के तीनों निगमों को एकजुटता से कार्य करना होगा।

    ऊर्जा सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नई जलविद्युत नीति और नई सौर नीति लागू की गईं हैं। ऊर्जा अपर सचिव रंजना राजगुरु ने कहा कि सौर ऊर्जा नीति में वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सौर परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर तीनों निगमों के प्रबंध निदेशक भी उपस्थित रहे।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    निवेशक सम्मेलन के अंतर्गत देश-विदेश में प्रमुख स्थानों पर रोड शो, रीजनल कान्क्लेव के माध्यम से अभी तक 2.15 करोड़ के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। मंगलवार को एनर्जी कान्क्लेव में 40,423 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद अब तक लगभग 2.55 करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। इस प्रकार सरकार अपने लक्ष्य से अधिक एमओयू अब तक कर चुकी है।

    निवेशक सम्मेलन के लिए एमओयू का विवरण: (एमओयू राशि: करोड़ रुपये)

    रोड शो व रीजनल कान्क्लेव का स्थान - एमओयू राशि

    यूनाइटेड किंगडम - 12,500

    दुबई - 15,475

    दिल्ली - 26,575

    चेन्नई - 10,150

    बेंगलुरु - 4,600

    अहमदाबाद - 24,000

    मुंबई - 30,200

    रुद्रपुर - 27,476

    हरिद्वार - 37,820

    अन्य - 27,000

    एनर्जी कान्क्लेव - 40423

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand Investors Summit: उत्तराखंड निवेश के लिए सबसे सुरक्षित राज्य, निवेशक समिट पर बोले CM धामी; बड़े निवेश की उम्मीद