Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में खतरे भरे अगले 24 घंटे, सात जिलों में भारी बारिश का हाई इंटेंसिटी अलर्ट

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून के आक्रामक रुख के चलते सात जिलों में अगले 24 घंटे के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का हाई इंटेंसिटी अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार समेत सात जिलों में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

    देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार समेत सात जिलों में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने आक्रामक रुख अपना लिया है। राज्य सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए सात जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का हाई इंटेंसिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी गुरुवार सुबह 10:55 बजे जारी की गई, जो शुक्रवार सुबह 10:55 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    यहां है भारी बारिश का खतरा

    अलर्ट के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने तथा पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बाधित होने, जलभराव और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

    प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत दलों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

    खबरें और भी

    चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट ने दिखाया असर, नैनीताल में 119 मिमी बारिश; कुमाऊं में 54 सड़कों पर थमे पहिए

    यह भी पढ़ें- देहरादून में बारिश का कहर, जुड्डो हाईवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा