विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, छह गिरफ्तार; दो वाहन सीज

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Tue, 31 Mar 2020 05:06 PM (IST)

विकासनगर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही दो वाहन सीज किए।

Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, छह गिरफ्तार; दो वाहन सीज
Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, छह गिरफ्तार; दो वाहन सीज

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। विकासनगर में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही दो वाहन सीज किए और 12 वाहनों का चालान काटा। पुलिस ने समझाने के बाद भी बाज न आने वाले लोगों को रोड पर आने से रोकने के लिए बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिए।

दरअसल, सेलाकुई में विदेश से आए युवक और चकराता में सूबेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर लोगों में दहशत है। लॉकडाउन में छूट की अवधि में सामान खरीदते समय लोग एक दूसरे पर्याप्त दूरी बना रहे हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो ख्याल नहीं रख रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस के पोस्टर लगवाए हैं, जिनका उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस ने नगर के उन मोहल्लों के रास्ते पर बेरिकेडिंग लगाए हैं, जहां से लोग लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। सीओ भूपेंद्र धोनी के निर्देश पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान, एसएसआइ गिरीश नेगी, चौकी इंचार्ज बाजार दीपक मैठाणी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। जिन्हें कई घंटे तक कोतवाली में बैठाकर देर सायं जमानत पर छोड़ा गया। कालसी, सहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन सफल रहा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 125 गिरफ्तार

बुजुर्ग अखबार पढ़कर काट रहे समय

इन दिनों कोरोना वायरस ने विश्व में कोहराम मचा रखा है। इससे लोग खौफजदा है। लोग पल-पल की जानकारी लेने के लिए टीवी सेट और अखबारों पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। सोमवार को एक घर में दो बुजुर्ग महिलाएं दैनिक जागरण पढ़कर कोरोना से सबंधित जानकारी हासिल करती नजर आई।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार दुकानदारों पर मुकदमा; पांच गिरफ्तार