विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुफाओं में छिपे छह विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे, किया गया क्वारंटाइन; बताई गुफा में रहने की वजह

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 18 Apr 2020 10:14 PM (IST)

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की गंगा घाटी में छह विदेशी नागरिक पत्थरों के बीच गुफाओं में छुपकर रह रहे थे। पुलिस ने उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है।

गुफाओं में छिपे छह विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे, किया गया क्वारंटाइन; बताई गुफा में रहने की वजह
गुफाओं में छिपे छह विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे, किया गया क्वारंटाइन; बताई गुफा में रहने की वजह

ऋषिकेश, जेएनएन। ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की गंगा घाटी में छह विदेशी नागरिक पत्थरों के बीच गुफाओं में छुपकर रह रहे थे। पुलिस और गुप्तचर इकाई ने इन सभी को ढूंढ निकाला है। इनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल, मेडिकल परीक्षण के बाद सभी विदेशी नागरिकों को स्वर्गाश्रम के ही एक धर्मशाला में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

देहरादून जिले के ऋषिकेश में गुप्तचर विभाग को सूचना मिली कि लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में कुछ विदेशी गंगा के तटीय इलाकों में पत्थरों के बीच बनी गुफाओं में रह रहे हैं। इसके बाद शनिवार को गुप्तचर इकाई और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और गंगा तटीय क्षेत्र में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच बनी गुफाओं में रह रहे छह विदेशी नागरिकों को ढूंढ निकाला। 

इन विदेशियों में यूक्रेन निवासी महिला तुर्की नागरिक ओलह संदेतस्कयी, यूक्रेन की महिला ओक्साना क्रवचुक, तुर्की की महिला मर्वे तुरहन, यूएसए का नागरिक माइकल रफाएल फाल्कन, फ्रांसीसी नागरिक लाडिसल्स लुकास पत्रिस और एक नेपाली नागरिक विष्णु गिरी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह इससे पहले मुनिकीरेती क्षेत्र में किसी होटल में रह रहे थे, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया कि उनके पैसे खत्म हो गए। इसके चलते वो सभी होटल छोड़कर यहां गुफाओं में आ गए थे और यहीं रहने लगे।  

यह भी पढ़ें: Lockdown का उल्लंघन करने पर विदेशी नागरिकों को अनोखी सजा, 500 बार लिखनी पड़ी ये बात

आपको बता दें कि पासपोर्ट के मुताबिक यह सभी लोग फरवरी से दिसंबर 2019 के बीच भारत आए थे। पुलिस ने सभी नागरिकों की चिकित्सा जांच के बाद उन्हें स्वर्गाश्रम के लक्ष्मी नारायण मंदिर में क्वारंटाइन कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित दूतावासों को सूचना भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: ओवररेटिंग और अनियमितता में 10 दुकानदारों का चालान Dehradun News