Weather Today: मसूरी में छाया कोहरा तो हल्द्वानी में बादल, उत्तराखंड से मानसून की विदाई नजदीक
Weather Today: उत्तराखंड में मानसून कमजोर बना हुआ है और अगले दो-तीन दिनों में इसकी विदाई की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। Weather Today: उत्तराखंड में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी हुई है, जबकि कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून की विदाई की परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि, इससे पहले प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बौछारों के दौर देखने को मिल सकते हैं।
प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए
शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। मसूरी में कोहरा छाया रहा। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुमाऊं की बात करें तो यहां हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी सुबह बादल छाए रहे। पिथौरागढ़ रात को वर्षा हुई। जिसके बाद सुबह बादल छाए रहे। नैनीताल में धूप खिली रही और मौसम सुहावना हो गया।
यह भी पढ़ें- UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट
बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता
डोईवाला। क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं से विभिन्न गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई। सिमलास ग्रांट, बुल्लावाला, झबरावाला, दूधली समेत आसपास के कई गांवों में धान की फसल गिरने से किसान चिंतित हैं। इन दिनों धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है।
ऐसे में फसल के गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल गिरने से कटाई में भी परेशानी हो सकती है और लंबे समय तक खेत में पानी व नमी रहने पर धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है।
मौसम की मार से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने फसल के नुकसान का आकलन किए जाने की मांग की है।
