Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News : परिवहन विभाग की ये छह सेवाएं ऑनलाइन... अब नहीं लगाने होंगे चक्‍कर... एक क्लिक में होगा काम

    By Vikas dhuliaEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM (IST)

    Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विकास पुस्तिका का विमोचन एवं विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ...और पढ़ें

    Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया।
    Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया।

    टीम जागरण, देहरादून : Uttarakhand News : उत्‍तराखंड परिवहन विभाग की छह सेवाएं ऑनलाइन कर दी गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में परिवहन विभाग की इन सेवाओं का शुभारंभ किया।

    इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देहरादून व रुद्रपुर में निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया।

    यह सेवाएं अब ऑनलाइन :

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विकास पुस्तिका का विमोचन एवं विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। बीजापुर अतिथिगृह के समीप गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

    यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : अब आरटीओ व एआरटीओ के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, ये नौ योजनाएं होंगी आनलाइन

    परिवहन विभाग का साफ्टवेयर भी लांच हुआ

    इसके बाद नियोजन विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार, अपणि सरकार पोर्टल का एंड्रायड आधारित मोबाइल एप, डार्क लेक, सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप, आइटीडीए-सीएएलसी, एसडीडब्ल्यूएएन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग के साफ्टवेयर को भी लांच किया गया।

    मुख्यमंत्री ने रोहडू की जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

    इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश नहीं जा सके। उन्होंने हिमाचल के रोहडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला के समर्थन में जनसभा को देहरादून से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था। उन्होंने देहरादून से हिमाचल के रोहडू के लिए उड़ान भी भरी, लेकिन हिमाचल में मौसम खराब होने के कारण उन्हें रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने देहरादून से ही वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

    खबरें और भी