Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुगड्डा से गुमखाल तक डबल लेन सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 392 करोड़ किए स्वीकृत, CM धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 07:29 AM (IST)

    केंद्र सरकार ने पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.1 किमी खंड को डबल लेन बनाने के लिए 392.52 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं ...और पढ़ें

    दुगड्डा से गुमखाल तक 18 KM सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 392 करोड़ किए स्वीकृत, CM धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

     दुगड्डा से गुमखाल तक 18 KM सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 392 करोड़ किए स्वीकृत, CM धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

    HighLights

    1. दुगड्डा-गुमखाल NH-534 के 18.1 किमी खंड को डबल लेन बनाया जाएगा।

    2. केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए 392.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

    3. यह सड़क चारधाम यात्रा और लैंसडाउन पहुंच में सुधार करेगी।

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। प्रदेश के अवस्थापना विकास पर डबल इंजन का दम लगा है। पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.1 किमी सेक्शन को डबल लेन बनाने के लिए 392.52 करोड़ की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी की प्रतिबद्धता से देवभूमि उत्तराखंड सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में नयी पहचान स्थापित कर रहा है।

    यह परियोजना लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी। कोटद्वार–लैंसडाउन–पौड़ी–श्रीनगर मार्ग को जोड़ते हुए चारधाम यात्रा, रक्षा आवागमन एवं प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होगा।