Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: देहरादून-गढ़वाल या हरिद्वार... अब तक कहां से कौन जीता? यहां पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live Updates: उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए शनिवार को शुरू हुई मतगणना रविवार सुबह तक जारी रही। मतगणना शांतिपूर्वक चल रही है। कहीं-कहीं छिटपुट विवाद की खबरें सामने आईं। रुड़की में पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया। वहीं देहरादून में मतदान स्थल पर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों में हाथापाई भी हुई।

By Nirmala Bohra Sun, 26 Jan 2025 01:36 PM (IST)
News Article Hero Image

Uttarakhand Nikay Chunav Results LIVE: उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का शनिवार को खुल गया। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और शनिवार को मतगणना शुरू हुई, कई जगहों के परिणाम देर शाम तक आ गए, लेकिन कई सीटों के परिणाम रविवार सुबह आए। 

Uttarakhand Nikay Chunav Results LIVE Updates:

26 Jan 20251:36:30 PM
सभी निकायों में नतीजे जारी, ये बने 11 निगमों में मेयर
  • देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी
26 Jan 202512:36:22 PM
एक लाख से भी अधिक मतों से सौरभ ने दर्ज की जीत

देहरादून नगर निगम के चुनाव में सौरभ थपलियाल को कुल 241778 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल 136483 मत ले पाए। वहीं, 9607 मत पाकर निर्दलीय सरदार पप्पू खान तीसरे नम्बर पर रहे जबकि चुनाव में कड़ी टक्कर का दम्भ भर रही आम आदमी पार्टी महज 2464 मत प्राप्त कर सकी। आम आदमी पार्टी से अधिक मत नोटा को प्राप्त हुए।

26 Jan 202512:05:30 PM
एक लाख से भी अधिक मतों से सौरभ ने दर्ज की जीत

एक लाख से भी अधिक मतों से जीतकर सौरभ थपलियाल चुने गए देहरादून नगर निगम के महापौर। प्रदेश के सबसे बड़े और 100 वार्ड वाले देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भाजपा के लिए जीत की परंपरा को बरकरार रखा। वर्ष-2008 से लगातार देहरादून के महापौर की सीट भाजपा के पास रही है। प्रदेश के सभी निगमों में भी यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाते हैं सौरभ थपलियाल।

26 Jan 202511:51:54 AM
सर्टिफिकेट लेने पहुंचे सौरभ
blog images

मतगणना स्थल पर समर्थन के साथ सर्टिफिकेट लेने पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल

26 Jan 202511:21:36 AM
सौरभ थपलियाल का इंतजार करते समर्थक
blog images

देहरादून मतगणना स्थल पर नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल के आने का इंतजार करते समर्थक

26 Jan 202510:58:30 AM
भाजपा प्रत्याशी के साथ जीत का जश्न मनाते विधायक
blog images

ऋषिकेश: विजई भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल।

26 Jan 202510:20:59 AM
वार्ड 54 से निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

वार्ड 54 चंद्र सिंह गढ़वाली अजबपुर से निर्दलीय रजनी ढोंडियाल 460 वोट से जीती।

26 Jan 20259:52:56 AM
वार्ड 91 से भाजपा की सुमन बुटोला ने दर्ज की जीत
blog images

वार्ड 91 चंद्रबनी से भाजपा की सुमन बुटोला 1190 वोट से जीती।

26 Jan 20259:40:20 AM
वार्ड 27 से वैभव अग्रवाल ने दर्ज की जीत
blog images

वार्ड - 27 झंडा मोहल्ला से भाजपा के वैभव अग्रवाल 938 वोट से जीते।

26 Jan 20259:19:58 AM
90 हजार वोटों से पीछे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी

देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का मत आंकड़ा 2 लाख से ऊपर पहुंचा। कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल 90 हजार मतों से पीछे चल रहे।

26 Jan 20259:06:21 AM
रुड़की में टूटा निर्दलीय का मिथक पहली बार मिला कमल
blog images

Roorkee Election Result 2025: रुड़की में पहली बार निर्दलीय का मिथक टूट गया है भारतीय जनता पार्टी की अनीता देवी अग्रवाल ने 38 00 वोटो के अंतर से जीत हासिल कर ली है उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को हराया है जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहीहै।

26 Jan 20258:55:23 AM
अनीता देवी 3800 वोटों से आगे

रुड़की रुड़की के महापौर पद के मतगणना के अंतिम राउंड में भारतीय जनता पार्टी की अनीता देवी अग्रवाल 38 सौ वोटो से आगे चल रही है। 3800 के अंतर से उनकी जीत लगभग फाइनल हो गई है आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

26 Jan 20258:33:49 AM
भाजपा के सौरभ थपलियाल होंगे देहरादून के नए महापौर
blog images

भाजपा के सौरभ थपलियाल ही होंगे देहरादून के नए महापौर। सौरभ की जीत का अंतर 80 हजार पहुंचा। कांग्रेस के विरेन्द्र पोखरियाल 80 हजार मत पीछे चल रहे।

26 Jan 20258:31:26 AM
हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल जीते

हरिद्वार नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को महापौर घोषित किया गया। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को हराया।

26 Jan 20258:30:42 AM
वार्ड-21 से बीजेपी के रोहन चंदेल जीते
blog images

वार्ड 21 एमकेपी से भाजपा के रोहन चंदेल 886 वोट से जीते

26 Jan 20257:57:56 AM
नगर निगम रुड़की के 40 वार्ड में विजयी प्रत्याशी

वार्ड नंबर-वार्ड का नाम - विजयी प्रत्याशी- दल/निर्दलीय

1- शेरपुर - सोनिया देवी- बसपा
2- आदर्श नगर - सचिन कुमार- भाजपा
3- सोलानीपुरम - देवकी जोशी- भाजपा
4- खंजरपुर - बबीता- निर्दलीय
5- सीबीआरआइ - प्रीति भारद्वाज- भाजपा
6- आइआइटी - राजन गोयल- भाजपा
7- सिविल लाइन मध्य -आकाश जैन-भाजपा
8- जादूगर रोड- सतवीर सिंह- भाजपा
9- मोहनपुरा उत्तरी- प्रतिभा पाल- भाजपा
10- मोहनपुरा दक्षिणी - प्रमोद पाल- निर्दलीय
11- डिफेंस कालोनी- कुलबीर- निर्दलीय
12- आसफनगर - सचिन चौधरी- निर्दलीय
13- साउथ सिविल लाइन- नवनीत शर्मा-भाजपा
14- प्रीत विहार - अनुराग त्यागी- भाजपा
15- पूर्वावली - नीतू शर्मा- भाजपा
16- गणेशपुर दक्षिणी - अंकित चौधरी- निर्दलीय
17- शेखपुरी - संजीव तोमर- भाजपा
18- गणेशपुर उत्तरी - कुलदीप तोमर- भाजपा
19- शिवपुरम - वीरा देवी- भाजपा
20- चावमंडी- रिशु वर्मा- भाजपा
21- सुभाष नगर -
22- कृष्णा नगर -
23- सलेमपुर राजपुताना -
24- सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र-
25- रामनगर -
26- आवास विकास -
27- मकतूलपुरी - विभा सैनी(निर्विरोध निर्वाचित) -भाजपा
28- पूर्वी दीनदयाल -
29- साकेत -
30- पश्चिमी अंबर तालाब -
31- पूर्वी अंबर तालाब - सीमा वर्मा(निर्विरोध निर्वाचित)- भाजपा
32- वर्ल्ड बैंक कॉलोनी -
33- सोत -
34- सत्ती -
35- माहीग्रान-
36- भारत नगर-
37- पुरानी तहसील-
38- सुनहरा -
39- काशीपुरी -
40- मतलबपुर -

26 Jan 20257:57:00 AM
वार्ड 26 से कांग्रेस के प्रमोद कुमार जीते
blog images

वार्ड 26 धामावाला से कांग्रेस के प्रमोद कुमार गुप्ता 158 वोट से जीते।

26 Jan 20257:56:08 AM
वार्ड 53 से भाजपा प्रत्याशी जीते
blog images

वार्ड 53 माता मंदिर से भाजपा के विमल चंद्र उनियाल 390 वोट से जीते।

26 Jan 20257:54:15 AM
मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने किया हंगामा

लक्सर। मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपायों ने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर मतगणना कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों व भाजपायों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपाई धरने पर बैठ गए। इस दौरान मतगणना बंद कर दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए देर रात तक मतगणना चली। रात करीब नौ बजे तक पांच राउंड की मतगणना हो चुकी थी। छठें और आखिरी राउंड की मतगणना में नगर के वार्ड संख्या 6 आदर्श कालोनी में वोटों की गिनती होनी थी। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मतगणना कक्ष के बाहर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते मतगणना प्रभावित हुई।

25 Jan 20259:03:23 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: देहरादून/गढ़वाल/हरिद्वार: अब तक कहां से कौन जीता

जिला चमोली
निकाय -नाम -दल
नपा कर्णप्रयाग - गणेश शाह-भाजपा
नपा गोपेश्वर चमोली -संदीप रावत-भाजपा
नपा गौचर - संदीप सिंह-कांग्रेस
नपा जोशीमठ - देवेश्वरी शाह-कांग्रेस
नपं नंदप्रयाग -पृथ्वी सिंह रौतेला-कांग्रेस
नपं पीपलकोटी- आरती नवानी-निर्दलीय
नपं थराली - सुनीता रावत-कांग्रेस
नपं गैरसैंण- मोहन भंडारी-कांग्रेस
नपं नंदानगर - बीना देवी-कांग्रेस
नपं पोखरी - सोहन लाल-निर्दलीय

जिला उत्तरकाशी
नपा बड़ाहाटा (उत्तरकाशी)- भूपेंद्र चौहान-निर्दलीय (अभी परिणाम घोषित नहीं)
नपा चिन्यालीसौड़ -मनोज कोहली-निर्दलीय
नपा बड़कोट- विनोद डोभाल-निर्दलीय
नपा पुरोला -बिहारी लाल-कांग्रेस
नपं -विजय कुमार-भाजपा

जिला टिहरी
नपा टिहरी - मोहन सिंह रावत-निर्दलीय
नपा चंबा- शोभनी धनोला-भाजपा
नपा मुनिकीरेती - नीलम विजल्वाण-निर्दलीय
नपा देवप्रयाग, ममता देवी भाजपा-निर्विरोध
नपा नरेंद्र नगर - चुनाव नहीं हो रहे हैं
नपं घनसाली - आनंद सिंह बिष्ट-भाजपा
नपं चमियाला - गोविंद सिंह राणा-भाजपा
नपं गजा - कुंवर सिंह चौहान- निर्दलीय
नपं लंबगांव - रोशन रांगड़-भाजपा
नपं कीर्तिनगर - राकेश मोहन मैठाणी-भाजपा
नपं तपोवन - विनीता बिष्ट-भाजपा

जिला देहरादून
ननि देहरादून
ननि ऋषिकेश
नपा हरबर्टपुर - -नीरू देवी-भाजपा
नपा विकास नगर- धीरज नौटियाल -कांग्रेस
नपा मसूरी -मीरा सकलानी-भाजपा
नपा डोईवाला - नरेंद्र सिंह नेगी -भाजपा
नपं सेलाकुई - सुमित चौधरी-निर्दलीय

जिला पौड़ी
ननि कोटद्वार- भाजपा आगे
ननि श्रीनगर - आरती भंडारी-निर्दलीय
नपा पौड़ी- हिमानी नेगी- निर्दलीय
नपा दुगड़ा-शांति बिष्ट -निर्दलीय
नपं सतपुली -जितेंद्र चौहान-कांग्रेस
नपं स्वर्गाश्रम जौंक-विंदिया अग्रवाल-कांग्रेस
नपं थैलीसैण- बीरा देवी-कांग्रेस

जिला रुद्रप्रयाग
नपा रुद्रप्रयाग - संतोष रावत -निर्दलीय
नपं ऊखीमठ -कुब्जा धिरवाण-निर्दलीय
नपं गुप्तकाशी -विश्वश्वरी देवी-भाजपा
नपं अगस्त्यमुनि -राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी-कांग्रेस
नपं तिलवाड़ा -विनीता देवी-भाजपा

25 Jan 20257:49:53 PM
Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Result: विजेताओं की सूची
  • नगर पालिका गोपेश्वर चमोली -संदीप रावत,  भाजपा
  • नगर पालिका कर्णप्रयाग - गणेश शाह ,भाजपा
  • नगर पालिका जोशीमठ - देवेश्वरी शाह , कांग्रेस
  • नगर पालिका गौचर - संदीप सिंह ,कांग्रेस

  • नगर पंचायत नंदप्रयाग - पृथ्वी सिंह रौतेला,कांग्रेस
  • नगर पंचायत गैरसैंण- मोहन भंडारी ,कांग्रेस
  • नगर पंचायत थराली - सुनीता रावत ,कांग्रेस
  • नगर पंचायत नंदानगर - बीना देवी ,कांग्रेस
  • नगर पंचायत पोखरी - सोहन लाल,निर्दलीय
  • नगर पंचायत पीपलकोटी- आरती नवानी ,निर्दलीय
25 Jan 20257:48:06 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: शिवालिक नगर अध्यक्ष पद की मतगणना फाइनल राउंड में

शिवालिक नगर अध्यक्ष पद की मतगणना फाइनल राउंड में पहुंच गई है। लास्ट अपडेटेड तक कांग्रेस के महेश प्रताप राणा करीब 350 वोट से बढ़त बनाए हुए थे। अचानक मतगणना की रफ्तार धीमी होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के कई नेता मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। इधर इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा की जीत और बधाई के संदेश चल रहे हैं।

25 Jan 20257:45:51 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: वार्ड नंबर 28 से 31 तक भाजपा की जीत
  • वार्ड नंबर 28 से भाजपा के मुकुल पाराशर विजयी
  • वार्ड नंबर 29 से भाजपा के प्रशांत सैनी जीते
  • वार्ड नंबर 30 से भाजपा के सचिन अग्रवाल जीते
  • वार्ड नंबर 31 से भाजपा के भूपेंद्र कुमार
  • वार्ड नंबर 32 से भाजपा के अनुज सिंह जीते
25 Jan 20257:13:19 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: ऋषिकेश में तीसरे राउंड तक के आंकड़े
  • बीजेपी -13104
  • कांग्रेस -7822
  • निर्दलीय -9239
25 Jan 20257:05:56 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी बने अध्यक्ष

 डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष पद का चुनाव जीते

/

25 Jan 20257:00:05 PM
भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को 2250 वोटो से पराजित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 6013 वोट मिले। जबकि रचित अग्रवाल को 3763 वोट मिले।

25 Jan 20255:28:05 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: वार्ड नंबर 25, 26 और 27 से भाजपा की जीत

वार्ड नंबर 25 से भाजपा की एकता गुप्ता जीती। वार्ड नंबर 26 से भाजपा के शुभम मैंदोला और वार्ड नंबर 27 से भाजपा के सुनील अग्रवाल गुड्डू ने भी जीत दर्ज कराई।

25 Jan 20255:26:36 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: सोमेंद्र सिंह बोरा 643 वोट से जीते

वार्ड नंबर एक से कांग्रेस से सोमेंद्र सिंह बोरा ने 643 वोट से जीत दर्ज की।

/

25 Jan 20255:06:57 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: मसूरी में बीजेपी की मीरा सकलानी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीतीं

मसूरी में बीजेपी की मीरा सकलानी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीतीं। निर्दलीय उपमा पंवार गुप्ता को पराजित किया।

25 Jan 20254:54:19 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून के वार्ड 64 से भाजपा की सुशीला विजयी

 देहरादून के वार्ड 64 से भाजपा की सुशीला ने कांग्रेस की कविता को 1000 वोट से हराया।

25 Jan 20254:46:38 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हल्द्वानी मेयर सीट पर अपडेट

हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।

25 Jan 20254:45:28 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून में वार्ड 63 लाडपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी

देहरादून में वार्ड 63 लाडपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी दिनेश केमवाल 544 वोट से जीते।

25 Jan 20254:36:28 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका अपडेट
  • वार्ड 1 भाजपा के वीरेंद्र अवस्थी जीते
  • वार्ड 2 भाजपा के पंकज चौहान जीते
  • वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी नूतन जीती
  • वार्ड 4 से भाजपा के हरिओम चौहान जीते
  • वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी बृजलेश जीती
  • वार्ड 7 से निर्दलीय प्रत्याशी रॉबिन जीते
  • वार्ड 8 सुभाषनगर से भाजपा के राजकुमार यादव जीते
  • वार्ड 9 भाजपा के राधेश्याम जीते
  • वार्ड 10 भाजपा के रमेश पाठक जीते
  • वार्ड 11 भाजपा की अरुणा देवी जीती
  • वार्ड 12 भाजपा की गरिमा सिंह जीती
25 Jan 20254:28:33 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

लोहाघाट : नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा उर्फ राजू भैय्या ने परिणामों पर असंतोष जताते हुए धांधली का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने आरओ को ज्ञापन दिया है। शनिवार को निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजू भैय्या ने एसडीएम व आरओ नितेश डांगर को बैलेट बाक्स और बैलेट पेपर बदलने की आशंका जताई। साथ ही स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुनेठा ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह चुनाव परिणामों को लेकर चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

25 Jan 20254:23:52 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून निकाय चुनाव अपडेट

वार्ड 76 निरंजनपुर से पूनम पुंडीर निर्दलीय 1300 वोट से जीते।
वार्ड 16 बख़रालवाला से भाजपा प्रत्याशी अशोक डोबरियाल 200 वोट से जीते।

25 Jan 20254:13:15 PM
रुड़की में महापौर पद पर बीजेपी आगे

रुड़की में महापौर पद पर बीजेपी आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय है और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

25 Jan 20254:04:34 PM
नई टिहरी में निर्दलीय ने हासिल की प्रचंड जीत

नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने 3452 वोट से प्रचंड जीत हासिल की।

  • मोहन सिंह, निर्दलीय , 5443
  • कुलदीप, कांग्रेस, 1991
  • मस्ता नेगी, भाजपा, 1838
25 Jan 20253:55:15 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका पौड़ी में निर्दलीय की हुई जीत

नगर पालिका पौड़ी में निर्दलीय की हुई जीत। निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 228 मतों से किया पराजित।

25 Jan 20253:37:28 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: हरिद्वार में वार्ड नंबर 22 भाजपा की सपना शर्मा ने चौथी बार जीतीं

हरिद्वार में वार्ड नंबर 22 आर्य नगर से भाजपा की सपना शर्मा ने चौथी बार जीत दर्ज कराई है। रामनगर वार्ड नंबर 23 से भाजपा की आशी शर्मा 375 वोट से जीती।

25 Jan 20253:36:42 PM
देहरादून में अब तक जीते पार्षद
  • वार्ड 76 निरंजनपुर से निर्दलीय पूनम पुंडीर
  • वार्ड 77 माजरा से कांग्रेस के जाहिद अंसारी
  • वार्ड 79 भरूवाला से भाजपा के दीपक नेगी
  • वार्ड 22 तिलक रोड से भाजपा की अनीता गर्ग
  • वार्ड 47 चन्द्र रोड से कांग्रेस के अजय त्यागी उर्फ रोबिन
  • वार्ड 16 बकराल वाला से भाजपा से अशोक डोबरियाल
  • वार्ड 64 नेहरुग्राम से भाजपा के सुशील
25 Jan 20253:25:44 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून के वार्ड 47 से कांग्रेस विजयी

देहरादून के वार्ड 47 चन्दर नगर एमडीडीए कॉलोनी से कांग्रेस उम्मीदवार रोबिन त्यागी 650 मतों से विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के संजीव मल्होत्रा को पराजित किया।

25 Jan 20253:24:57 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका विकास नगर के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी

 नगर पालिका विकास नगर के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज नौटियाल विजयी घोषित किए गए हैं।

25 Jan 20253:22:50 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: अल्‍मोड़ा में कांग्रेसी भतीजे ने भाजपाई चाची को हराया

अल्‍मोड़ा में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भीकियासैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने भाजपा की जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट को 448 मतों से हराया। मतगणना के दौरान कांग्रेस शुरू से ही आगे रही और चार में से तीन वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 776 व भाजपा प्रत्याशी को 328 मत मिले।

25 Jan 20253:19:04 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार के खन्नानगर से भाजपा जीती

हरिद्वार के खन्नानगर से भाजपा की मोनिका सैनी ने महज 94 वोट से कांग्रेस की आयुषी टण्डन को हराया।

25 Jan 20253:06:50 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून नगर निगम मेयर पद पर भाजपा आगे

 देहरादून नगर निगम महापौर पद पर भाजपा के सौरभ थपलियाल 9733 मतों से आगे।

25 Jan 20253:04:51 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: भगवानपुर में केंद्र पर हंगामा, मतगणना रुकी

रुड़की। भगवानपुर में मतगणना केंद्र पर विधायक ममता राकेश के जाने को लेकर पूर्व विधायक देशराज ने नाराजगी जताई है और उन्होंने धरना शुरू कर दिया है। वहीं हंगामा देखते हुए मतगणना को रोक दिया गया है।

25 Jan 20253:00:40 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: गढ़वाल में अब तक कहां से कौन जीता

जिला चमोली

  • नगर पालिका कर्णप्रयाग- भाजपा
  • नगर पालिका गोपेश्वर -भाजपा
  • नगर पालिका गौचर-भाजपा आगे
  • नगर पालिका जोशीमठ-कांग्रेस
  • नगर पंचायत नंदप्रयाग -कांग्रेस
  • नगर पंचायत पीपलकोटी -निर्दलीय
  • नगर पंचायत थराली - कांग्रेस
  • नगर पंचायत गैरसैंण -कांग्रेस
  • नगर पंचायत नंदानगर -कांग्रेस
  • नगर पंचायत पोखरी-अभी घोषणा नहीं

जिला उत्तरकाशी

  • नगर पालिका बड़ाहाटा (उत्तरकाशी)- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका चिन्यालीसौड़ -निर्दलीय
  • नगर पालिका बड़कोट- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका पुरोला - कांग्रेस
  • नगर पंचायत नौगांव -भाजपा

जिला टिहरी

  • टिहरी नगर पालिका- निर्दलीय
  • चंबा नगर पालिका- भाजपा
  • मुनिकीरेती नगर पालिका- निर्दलीय
  • देवप्रयाग नगर पालिका- भाजपा निर्विरोध
  • नरेंद्र नगर नगर पालिका - चुनाव नहीं हो रहे हैं
  • घनसाली नगर पंचायत -भाजपा
  • चमियाला नगर पंचायत -भाजपा
  • गजा नगर पंचायत-निर्दलीय
  • लम्बगांव नगर पंचायत - भाजपा
  • कीर्तिनगर नगर पंचायत -भाजपा
  • तपोवन नगर पंचायत -भाजपा

जिला देहरादून

  • हरबर्टपुर नगर पालिका -भाजपा

जिला पौड़ी

  • नगर निगम कोटद्वार- भाजपा आगे
  • नगर निगम श्रीनगर -निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका पौड़ी- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका दुगड़ा-निर्दलीय
  • नगर पंचायत सतपुली -कांग्रेस
  • नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम -कांग्रेस
  • नगर पंचायत थैलीसैण- कांग्रेस आगे

जिला रुद्रप्रयाग

  • रुद्रप्रयाग नगर पालिका -निर्दलीय
  • ऊखीमठ नगर पंचायत - निर्दलीय
  • गुप्तकाशी नगर पंचायत-भाजपा
  • अगस्त्यमुनि नगर पंचायत-कांग्रेस
  • तिलवाड़ा नगर पंचायत-भाजपा
25 Jan 20252:49:24 PM
नगर पालिका कर्णप्रयाग मतगणना परिणाम

भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह 84 मतों से विजयी।

(1)गजपाल सोनी निर्दलीय- 155
(2)घनश्याम लाल(निर्दलीय)- 46
(3)गणेश चन्द्र शाह(भाजपा)- 1074
(4)रामदयाल(कांग्रेस)-987
(5अनीता देवी निर्दलीय- 835
(6)अनिल कुमार निर्दलीय-748
(7)शिशुपाल लाल (निर्दलीय)- 43
(8)बसन्ती देवी निर्दलीय- 131
(9)जयप्रकाश चन्द्र निर्दलीय- 11
(10)नोट( इनमें से कोई नहीं)- 24
(11)रद्द

25 Jan 20252:36:58 PM
चमोली जिले की मतगणना अपडेट

 नगर पंचायत गैरसैंण कांग्रेस के मोहन भंडारी 460 मतों से विजयी रहे।
(1)ममता नेगी(भाजपा)-1145
(2)मोहन भण्डारी(कांग्रेस)- 1605

नगर पचायत पीपलकोटी में निर्दलीय आरती नवानी जीतींं।
(1)जयन्ती राणा(कांग्रेस)-425
(2)शशि देवली (भाजपा)-321
(3)आरती नवानी निर्दलीय -654
(4हरिबोधनी खत्री निर्दलीय-115
(5)ज्योति देवी हटवाल(निर्दलीय)-460
(6)नोट(इनमें से कोई नहीं)-
(7)रद्द-

नगर पंचायत थराली से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत 544 वोट से विजयी रही।
(1)सुनीता रावत(काग्रेस)- 247 +655+3=905
(2)प्रीति देवी निर्दलीय - 10+91=101
(3)सुमन देवी(भाजपा)- 94+267=361
(4)नोट(इनमें से कोई नहीं)- 11

25 Jan 20252:35:03 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली के थराली में कांग्रेस जीती

 चमोली के थराली में कांग्रेस की जीत।

25 Jan 20252:25:58 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार में भाजपा प्रत्‍याशी की दोबारा मतगणना की मांग

हरिद्वार में वार्ड नंबर 9 से दोबारा मतगणना की मांग को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक हंगामा कर रहे हैं। यहां से कांग्रेस के सोहित सेठी जीते हैं, हालांकि उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।

25 Jan 20252:05:07 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर निगम श्रीनगर चुनाव मतगणना अपडेट

यह पार्षद जीते

  1. राजेंद्र नेगी बीजेपी
  2. विजय सोनू चमोली निर्दलीय
  3. उषा देवी बीजेपी
  4. कुसुमलता बिष्ट निर्दलीय
  5. पूजा बर्थवाल निर्दलीय
  6. भावना चौहान निर्दलीय
  7. गुड्डी देवी बीजेपी
  8. मीना देवी निर्दलीय
  9. सुनीता गैरोला बीजेपी
  10. आशीष नेगी निर्दलीय
  11. अंजना डोभाल बीजेपी
  12. शुभम प्रभाकर बीजेपी
  13. अंजनी भंडारी निर्दलीय
  14. निर्विरोध (देवेंद्र शंकर मिश्रा) भाजपा
  15. अनुराग चौहान, कांग्रेस
  16. राजकुमार, कांग्रेस
  17. रेखा देवी कांग्रेस
  18. झाबर सिंह रावत, भाजपा
  19. रश्मि, कांग्रेस
25 Jan 20252:03:18 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता
blog images

चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की शोभनी धनोला जीतीं। पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता।

25 Jan 20251:51:02 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
blog images

ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उन्हें 1903 मत मिले। भाजपा की उम्मीदवार हिमानी राणा को 1323 मत मिले। बिंदिया अग्रवाल को वार्ड नंबर 1 से 442, वार्ड 2 से 402, वार्ड 3 से 446, वार्ड 4 से 613 मत मिले।

25 Jan 20251:47:00 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result: पाडली गुज्जर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में तीन बार मतगणना

रुड़की। पाडली गुज्जर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से भारतीय जनता पार्टी के सभासद एक वोट से विजयी, तीन बार मतगणना के बाद घोषित किया नतीजा। 442 वोट प्राप्त हुए।

25 Jan 20251:38:47 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार के शिवालिक नगर वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय की जीत

हरिद्वार के शिवालिकनगर वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रिजलेश जीतीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के करीबी और भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी की पत्नी मनीषा को हराया है। वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी रोबिन कुमार ने जीत दर्ज कराई है।

25 Jan 20251:37:35 PM
घनसाली नगर पंचायत में भाजपा जीती

घनसाली नगर पंचायत में भाजपा के आनंद बिष्ट 222 वोट से जीते।

  • आनन्द बिष्ट, भाजपा ,2119
  • शंकर पाल, कांग्रेस, 1897
25 Jan 20251:25:04 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: रुड़की निगम में पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे

 रुड़की निगम में पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे, भाजपा के आकाश जैन जीते।

25 Jan 20251:15:06 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार के इन चार वार्डों में भाजपा जीती

हरिद्वार में वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी सचिन कुमार ने जीत दर्ज कराई है। वार्ड नंबर 11 से भाजपा दीपक शर्मा जीते हैं और वार्ड नंबर 12 से भाजपा के ईष्ट देव सोनी विजय हुए हैं। वार्ड नंबर 12 में केवल एक वोट से भाजपा जीती है।

25 Jan 20251:09:36 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली की नंदप्रयाग पंचायत सीट पर कांग्रेस जीती

 चमोली की नंदप्रयाग पंचायत सीट पर कांग्रेस का परचम।

25 Jan 20251:01:26 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: घनसाली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी जीते

घनसाली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी आनंद बिष्ट 322 मतों से जीते।

25 Jan 202512:58:36 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चिन्यालीसौड़ निकाय में अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी
  • अध्‍यक्ष पद - वोट मिले
  • कांग्रेस - (दर्शन लाल) 885
  • भाजपा - (जीत लाल) 1423
  • निर्दलीय - (मनोज कोहली) 1913 जीते
25 Jan 202512:53:50 PM
नौगांव निकाय में अध्‍यक्ष पद भाजपा जीती

निकाय का नाम - नौगांव

  • अध्‍यक्ष पद - प्रत्याशी - वोट मिले
  • कांग्रेस - विपीन कुमार- 827
  • भाजपा - विजय कुमार- 1050 जीते
  • निर्दलीय- यशवंत कुमार- 816
25 Jan 202512:51:44 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: ऋषिकेश निकाय मतगणना अपडेट

पार्षद / सदस्‍य पद

  • दल - जीते (संख्‍या)
  • कांग्रेस - 00
  • भाजपा - 03
  • निर्दली- 03
25 Jan 202512:50:19 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: डोईवाला नगर पालिका वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी जीती

डोईवाला नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मनवाल जीतीं।

25 Jan 202512:43:19 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून में भाजपा और कांग्रेस के एजेंट में हाथापाई

देहरादून में मतगणना केंद्र में वार्ड 46 से 60 के सेक्शन में भाजपा और कांग्रेस के एजेंट के बीच हुई हाथापाई। रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर पुलिस ने दोनों एजेंट को बाहर खदेड़ा।

25 Jan 202512:40:09 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: श्रीनगर गढ़वाल मतगणना अपडेट

महापौर पद पर पहले राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 651 मतों से आगे।

  • आशा उपाध्याय, बीजेपी - 1466
  • मीना रावत, कांग्रेस - 353
  • आरती भंडारी निर्दलीय - 2117
  • पूनम तिवारी निर्दलीय - 729
  • सरस्वती देवी यूकेडी - 45
25 Jan 202512:38:43 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत

नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर सिंह चौहान जीते। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती को हराया।

25 Jan 202512:37:22 PM
हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी जीतीं

 हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी जीत गई हैं।

25 Jan 202512:36:01 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: कीर्तिनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा जीती

कीर्तिनगर में भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर राकेश मोहन मैठाणी जीते।

25 Jan 202512:23:32 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: बड़कोट नगर पालिका प्रथम चरण मतगणना

वार्ड नंबर 1-
भाजपा-290
निर्दलीय- 167
वार्ड नंबर 2-
भाजपा-288
निर्दलीय-247
वार्ड नंबर 3-
भाजपा- 137
निर्दलीय- 328
वार्ड नंबर 4-
भाजपा-123
निर्दलीय-317

कुल
भाजपा-839
निर्दलीय-1059

25 Jan 202512:22:08 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: सतपुली नगर निकाय में कांग्रेस पांच सदस्‍य पदों पर जीती

निकाय का नाम - सतपुली

  • अध्‍यक्ष पद - वोट मिले
  • कांग्रेस - 1205
  • भाजपा - 734

पार्षद / सदस्‍य पद

  • दल - जीते (संख्‍या)
  • कांग्रेस - 05
  • भाजपा - 00

25 Jan 202512:14:44 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे

नगर पंचायत थलीसैंण में वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी नेगी और वार्ड दो से भाजपा प्रत्याशी दलीप सिंह विजयी। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीरा देवी 77 वोट से आगे।

25 Jan 202512:12:07 PM
नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट की जीत

अध्यक्ष पद में 266 मतों से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट ने जीत दर्ज की
अध्यक्ष प्रत्याशी
01- विनीता बिष्ट (भाजपा प्रत्याशी)-1081वोट
02- रोशनी बिष्ट( निर्दलीय प्रत्याशी)-815वोट

नगर पंचायत तपोवन में चार वार्डों में
वार्ड संख्या 01- (सभासद)
1- ज्योति भंडारी(भाजपा प्रत्याशी)-251वोट
2- अदिति कुलियाल( निर्दलीय प्रत्याशी)-99वोट
3- रेनू कंडारी (निर्दलीय प्रत्याशी)-89़वोट
ज्योति भंडारी भाजपा प्रत्याशी ने 152 मतों से विजय प्राप्त की

वार्ड संख्या 2 सभासद पद में
01- नरेंद्र कैन्तुरा( निर्दलीय प्रत्याशी)-255
02- रवि भंडारी( भाजपा प्रत्याशी)-254
03- राजेंद्र रावत (निर्दलीय प्रत्याशी)-133
निर्देशक प्रत्याशी नरेंद्र केन्तुरा ने एक वोट से जीत दर्ज की।

वार्ड संख्या 3 सभासद पद में
01-वीरेंद्र गुसाई (भाजपा प्रत्याशी)-198वोट
02- पूरन सिंह भंडारी (निर्दलीय प्रत्याशी)-114वोट
03- अभिषेक शर्मा (निर्दलीय प्रत्याशी)-76वोट
वार्ड संख्या 3 से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र गुसाई ने 84 वोट से जीत दर्ज की।

वार्ड संख्या 4 सभासद पद में

01-आशा बिष्ट (भाजपा प्रत्याशी)-241वोट
02- बिना पुंडीर (निर्दलीय प्रत्याशी)-173वोट
भाजपा प्रत्याशी आशा बिष्ट 64 वोटो से जीत दर्ज की।

नगर पंचायत तपोवन में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी एवं सभासद पदों पर तीन भाजपा प्रत्याशियों व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

25 Jan 202511:51:41 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: ऊखीमठ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी जीते

ऊखीमठ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्मवाण विजयी। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहा। भाजपा तीसरे व कांग्रेस अंतिम नंबर पर रही।

25 Jan 202511:51:05 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live :रुड़की में मतगणना केंद्र के अंदर शराब पीते दो युवक अरेस्‍ट

रुड़की। मतगणना केंद्र के अंदर लगे टेंट के पीछे शराब पीने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके पास से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस युवको से पूछताछ कर रही है।

25 Jan 202511:49:15 AM
डोईवाला में अध्यक्ष पद पर पहले राउंड की गिनती पूरी, भाजपा आगे

डोईवाला: अध्यक्ष पद पर पहले राउंड में 5 वार्डों की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी करीब 468 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे राउंड की गिनती अब प्रारंभ होने जा रही है।

25 Jan 202511:43:45 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: डोईवाला वार्ड संख्या 2 से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी

 डोईवाला वार्ड संख्या 2 से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी।

25 Jan 202511:38:12 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार में भाजपा मेयर प्रत्याशी 3000 वोटों से आगे

हरिद्वार में भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल अभी तक की की गिनती में 3000 वोटों से आगे चल रही है। दूसरी तरफ शिवालिक नगर पालिका के भी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर 2 में भाजपा के पंकज चौहान और वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय प्रत्याशी नूतन वर्मा जीत गई हैं।

25 Jan 202511:37:21 AM
नगर निगम श्रीनगर वार्ड आठ से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी
blog images

 नगर निगम श्रीनगर वार्ड आठ से निर्दलीय प्रत्याशी मीना देवी जीतीं।

25 Jan 202511:36:08 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक और तीन में भाजपा विजयी

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक में भाजपा प्रत्याशी रेणुका भंडारी व वार्ड 3 में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह धाकड़ विजयी घोषित किए गए।

25 Jan 202511:35:18 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी जीत

टिहरी की लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशन रांगड़ 400 से अधिक मतों से जीते।

25 Jan 202511:34:26 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं

 चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जयंति राणा विजयी।

25 Jan 202511:32:57 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा जीते

चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा 240 वोट से जीते। गोविंद सिंह राणा को मिले 1110 वोट। निर्दलीय ताजवीर सिंह रावत को मिले 870 वोट।

25 Jan 202511:30:21 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरबर्टपुर नगरपालिका के सभासद पद के प्रत्याशी के नतीजे आए

हरबर्टपुर नगरपालिका के सभासद पद के प्रत्याशी के नतीजे आ गए हैं। वार्ड एक में नेहा बीजेपी, वार्ड 2 में सुरजीत सिंह बग्गा बीजेपी, वार्ड 3 में अर्चना नेगी कांग्रेस, वार्ड 4 में विनोद कश्यप बीजेपी, वार्ड पंच में राजेंद्र पटेल बीजेपी, वार्ड 6 में कबीर दास निर्दलीय, वार्ड 7 में सरिता निर्दलीय, वार्ड 8 में मेघश्याम शर्मा निर्दलीय, वार्ड 9 में मोहन सिंह राठौड़ कांग्रेस विजय हो गए हैं।

25 Jan 202511:28:30 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जबरदस्‍त बढ़त

नई टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मोहन सिंह रावत की जबरदस्त बढ़त। तीन राउंड में बढ़त 500 पार।

25 Jan 202511:27:39 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: रुड़की मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया

 रुड़की मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया, मची अफरातफरी।

25 Jan 202511:27:07 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: रुड़की में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी में नोंकझोंक

रुड़की नगर निगम की मतगणना के दौरान निरस्त मतपत्रों को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के एजेंट के बीच नोंकझोंक हो गई। 

25 Jan 202511:23:49 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून नगर निगम वार्ड 29 में भाजपा-कांग्रेस एजेंट का हंगामा

देहरादून नगर निगम देहरादून की मतगणना में अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। वार्ड 29 डालनवाला उत्तर में पार्षद पद पर पोस्टल बैलेट के चार वोट कम निकले। जिस पर भाजपा और कांग्रेस के एजेंट ने हंगामा किया। इसके बाद सीडीओ ने स्थिति संभाली और वार्ड पर मतगणना को फिलहाल रोक दिया। अन्य वार्ड की मतगणना जारी। महापौर पद पर गिनती सामान्य रूप से चल रही है। पोस्टल बैलेट में ज्यादातर वार्ड पर भाजपा आगे है।

25 Jan 202511:12:52 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका बाड़ाहाट में निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे

नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में पोस्टल बैलेट और वार्ड 1 गंगोरी में मतों की गिनती में निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे।

  • भाजपा, किशोर भट्ट- 775
  • कांग्रेस, दिनेश गौड़- 54
  • निर्दलीय, भूपेन्द्र चौहान- 1317
25 Jan 202511:11:11 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: डोईवाला के वार्ड संख्या तीन से भाजपा जीती
blog images

डोईवाला: नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन से भाजपा प्रत्याशी कल्पना राणा ने सभासद पद पर जीत दर्ज की।

25 Jan 202511:08:59 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली की नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस जीती

 चमोली जिले का पहला नतीजा। नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस 187 वोटों से जीती।

25 Jan 202511:00:51 AM
पौड़ी नगर पालिका में राउंड 1 की मतगणना की स्थिति
  • निर्दलीय हिमानी नेगी 731
  • कांग्रेस 624
  • भाजपा 354

25 Jan 202510:59:01 AM
डोईवाला में सभासद के पद पर ये जीते
  • वार्ड 1 निर्दलीय मनीष धीमान
  • वार्ड 2 सुरेश सैनी भाजपा
  • वार्ड 3 कल्पना राणा भाजपा
  • वार्ड 4 अरुण सोलंकी भाजपा
  • वार्ड 5 राकेश डोभाल भाजपा
25 Jan 202510:49:05 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून में दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक सुबह से ही जाम

देहरादून में दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक सुबह ही हुआ जाम, वाहनों की लंबी कतार, लैंसडौन चौक पर जुटी है समर्थकों की भीड़, बिना पहचान पत्र किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं, फोन भी रखवाए जा रहे हैं बाहर।

25 Jan 202510:46:06 AM
नगर निगम श्रीनगर चुनाव पार्षद के जीते प्रत्याशी
  • वार्ड 1 से बीजेपी प्रत्याशी की जीत
  • वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
  • वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी की जीत
  • वार्ड 4, 5, 6 से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

25 Jan 202510:39:35 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: पौड़ी जिले में चार वार्डों में से तीन में भाजपा के सभासद जीते

पौड़ी जिले की नगर पंचायत लक्ष्मण झूला स्वर्ग आश्रम, जोंक में चार वार्डों में से तीन में भाजपा के सभासद जीते। एक वार्ड में गिनती जारी, इसमें कांग्रेस आगे चल रही है।

25 Jan 202510:36:56 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नई टिहरी में पोस्टल बैलेट की गणना जारी

नई टिहरी में निकाय चुनाव पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। जिसके तहत नगर पालिका टिहरी में अध्यक्ष पद पर भाजपा के मस्ता सिंह नेगी को 3, कांग्रेस के कुलदीप पंवार को 1, निर्दलीय गंगा भगत नेगी 3, मोहन सिंह रावत 6, अनुसूया प्रसाद नौटियाल 2 और उमेश चरण गुसाई 1 मत मिला है।

25 Jan 202510:30:53 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका बाड़ाहाट में निर्दलीय आगे

नगर पालिका बाड़ाहाट(उत्तरकाशी) के वार्ड नंबर एक गंगोरी से फ‍िलहाल निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा डंगवाल  को 939 और भाजपा प्रत्‍याशी सावित्री देवी को 674 वोट मिले हैं।

25 Jan 202510:21:43 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट जीतीं
blog images

दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत हासिल की। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को किया परास्त। भाजपा की बागी थीं शांति।

25 Jan 202510:16:04 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली के सभी निकायों के पोस्टल बैलेट का परिणाम

1- नगर पालिका गोपेश्वर
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

1-श्री संदीप रावत(भाजपा)- 23
2-श्री प्रमोद बिष्ट(कांग्रेस पार्टी)- 16
3-श्री अनूप पुरोहित अंकोला-21
(4)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-

(2)नगरपालिका ज्योतिर्मठ
(1)-सुषमा डिमरी(भाजपा)-07
(2) देवेश्वरी शाह(कांग्रेस)-06
(3)किरण डिमरी(निर्दलीय)-02
(4)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-

(3)नगर पालिका गौचर
(1)प्रवेन्द्र कुमार(निर्दलीय)-
(2)अनिल नेगी(भाजपा)-08
(3)संदीप नेगी(कांग्रेस)-02
(4)सुनील पंवार निर्दलीय-08
(5)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(6)रद्द-

(4)नगर पालिका कर्णप्रयाग
(1)गजपाल सोनी निर्दलीय-
(2)घनश्याम लाल(निर्दलीय)-
(3)गणेश चन्द्र शाह(भाजपा)-
(4)रामदयाल(कांग्रेस)-01
(5अनीता देवी निर्दलीय-01
(6)अनिल कुमार निर्दलीय-01
(7)शिशुपाल लाल (निर्दलीय)-
(8)बसन्ती देवी निर्दलीय-
(9)जयप्रकाश चन्द्र निर्दलीय-
(10)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(11)रद्द-04

5-नगर पंचायत नंदप्रयाग
(1)पृथ्वी सिंह रौतेला(काग्रेस)-04
(2)-डॉ सौरभ वैष्णव(भाजपा)-01
(3) पंकज सजवाण निर्दलीय -
(4)चंद्र सिंह रावत निर्दलीय-
(5)दीपक सिंह निर्दलीय-
(6)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(7)रद्द-

( 6)नगर पंचायत पीपलकोटी
(1)जयन्ती राणा(कांग्रेस)-
(2)शशि देवली (भाजपा)-01
(3)आरती नवानी निर्दलीय -
(4हरिबोधनी खत्री निर्दलीय-
(5)ज्योति देवी हटवाल(निर्दलीय)-
(6)नोट(इनमें से कोई नहीं)-
(7)रद्द-

(7)नगर पंचायत गैरसैंण
(1)ममता नेगी(भाजपा)-03
(2)मोहन भण्डारी(कांग्रेस)-06
(3)पवन नेगी निर्दलीय (यूकेडी)-
(4)पुष्कर सिंह रावत निर्दलीय-01
(5)मनोज कुमार नेगी (निर्दलीय)-
(6)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(7)रद्द-

(8)नगर पंचायत पोखरी
(1)सिताबू लाल(भाजपा)-03
(2)समुद्रा देवी(कांग्रेस)-07
(3)राजेंद्र कोठियाल निर्दलीय-
(4)सोहन लाल(निर्दलीय)-02
(5)नोट(इनमें से कोई नहीं)-
(6)रद्द-01

(9)नगर पंचायत थराली
(1)सुनीता रावत(काग्रेस)-03
(2)प्रीति देवी निर्दलीय -
(3)सुमन देवी(भाजपा)-
(4)नोट(इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-02

(10)नगर पंचायत नंदानगर
(1)संध्या(भाजपा)-
(2)बीना देवी(कांग्रेस)-
(3)नोटा-
(4)रद्द मत-

25 Jan 20259:47:37 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका रुद्रप्रयाग वार्ड नंबर 4 अध्यक्ष पद भाजपा आगे

नगर पालिका रुद्रप्रयाग वार्ड नंबर 4 अध्यक्ष पद मतों की स्थिति:

  • बीजेपी - 135
  • कांग्रेस - 83
  • निर्दलीय संतोष- 138
  • निर्दलीय अशोक - 53
25 Jan 20259:40:17 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: देहरादून में मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प

 देहरादून में वार्ड नंबर 16 से 30 तक के मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।

25 Jan 20259:39:28 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: देहरादून में पहले चरण में पड़े 1709 पोस्टल बैलेट वोट

 देहरादून में पहले चरण में 1709 पोस्टल बैलेट से पड़े वोट।

25 Jan 20259:38:43 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: बड़कोट पालिका में पोस्टल बैलेट से कुल 27 मत पड़े

उत्‍तरकाशी की बड़कोट पालिका में पोस्टल बैलेट से कुल 27 मत पड़े हैं।

  • विनोद डोभाल 18
  • अतोल रावत 08
  • राजाराम 01
25 Jan 20259:20:07 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: मीडिया को भी मतगणना रूम में प्रवेश नहीं

मसूरी में राजकीय घनानंद इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हो गई है। मीडिया को भी मतगणना रूम में प्रवेश नहीं। सूचना विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में सूचनाएं दी जाएंगी।

25 Jan 20259:10:06 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: बाड़ाहाट में पोस्टल बैलेट में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे

नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में अध्यक्ष पद पर पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गिनती में निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे।

  • निर्दलीय प्रत्याशी भूपेन्द्र चौहान-33
  • भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट-17
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गौड़-02
25 Jan 20259:07:22 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: एक साल बाद हल्द्वानी नगर निगम को मिलेगा महापौर

नगर निगम हल्द्वानी को आज रात नया महापौर मिल जाएगा। दिसंबर 2023 में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद राज्य सरकार समय से चुनाव नहीं करवा पाई थी। इसलिए हल्द्वानी समेत सभी निकाय प्रशासकों के जिम्मे थे। लेकिन मतगणना समाप्त होने के बाद फिर से जनप्रतिनिधियों का शासन शुरू हो जाएगा। 23 जनवरी को मतदान के दिन 158394 लाख लोगों ने वोट डाला था। छह राउंड में मतगणना पूरी होगी।

25 Jan 20258:59:48 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चंबा में अध्यक्ष पद के कुल 3 पोस्टल बैलेट में से 02 बीजेपी को

पोस्टल बैलट की पहले मतगणना की जा रही है। टिहरी की नगर पालिका परिषद चंबा में अध्यक्ष पद के कुल 3 पोस्टल बैलेट में से 02 बीजेपी शोभनी धानोल को तथा 01 निर्दलीय प्रीति पंवार को मिला है।

25 Jan 20258:58:03 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: ऋषिकेश में पहले चरण की मतगणना जारी
blog images

ऋषिकेश में आईडीपीएल स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हो चुकी है। आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वार्ड 1, 2, 15, 16, 18, 28, 29 की पहले चरण की मतगणना शुरू की गई है।

25 Jan 20258:51:18 AM
मतगणना कार्मिकों को तीन समय का भोजन कराया जाएगा उपलब्ध

मतगणना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को जिला पूर्ति विभाग तीनों समय का भोजन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से मैन्यू तैयार किया गया है। सुबह के समय चाय, ब्रेड पकोड़ा, समोसा दिया जाएगा। दोपहर के समय पूरी, चावल, मिक्स सब्जी, तीन दाल उपलब्ध कराई जाएगी। शाम के समय चाय उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि रात का भोजन दिन के मैन्यू के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। हलवाई को सख्त निर्देश दिए गए हैं। भोजन को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर बिल भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। जिले की निकाय मतगणना कर रहे कार्मिकों की संख्या तकरीबन 4500 है।

25 Jan 20258:41:50 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: पौड़ी में आरओ दीपक रामचंद्र की निगरानी में मतगणना

पौड़ी में जीआईसी नगर स्थित मतगणना स्थल पर आरओ दीपक रामचंद्र सेठ व ऑब्जर्वर केएस नेगी की निगरानी में चल रही है मतगणना। कार्मिक सुरक्षा में तैनात हैं।।

25 Jan 20258:30:22 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्वक जारी मतगणना
blog images

जनपद रुद्रप्रयाग की एक नगर पालिका परिषद के 4 अध्यक्ष एवं 21 सभासद प्रत्याशियों एवं चार नगर पंचायतों के 12 अध्यक्ष एवं 40 सभासद प्रत्याशियों का भाग्य के फैसले के लिए मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

25 Jan 20258:27:04 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: हरिद्वार में मतगणना शुरू
blog images

 हरिद्वार में नगर निकाय के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना भल्ला इंटर कॉलेज मैदान में शुरू।

25 Jan 20258:24:28 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: रुद्रप्रयाग में मतगणना शुरू

 राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में मतगणना प्रक्रिया शुरू।

25 Jan 20258:23:04 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: रुड़की मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
blog images

रुड़की मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है।

25 Jan 20258:21:20 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: पुरोला में पोस्टल बैलट की गणना शुरू
blog images

उत्‍तरकाशी जिले की नगर पालिका पुरोला में पोस्टल बैलट की गणना शुरू।

25 Jan 20258:16:44 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: देहरादून में मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी भीड़
blog images

 देहरादून में भी मतगणना शुरू हो गई है। यहां केंद्र के बाहर पार्टी एजेंटों की भीड़ लगी हुई है।

25 Jan 20258:14:04 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चमोली में मतगणना शुरू

चमोली में राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतगणना प्रकिया शुरू। स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को गणना रूम में लाया गया, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई।

25 Jan 20258:12:51 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दी आत्‍मदाह की चेतावनी
blog images

रुड़की। भगवानपुर नगर पंचायत की गिनती से पहले कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने चेतावनी दी है कि यदि मतगणना में जरा भी गड़बड़ी की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से मनमानी पर उतर आया है और भाजपा के एजेंट के रूप में यहां पर काम कर रहा है। वहीं प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं से इनकार कर रहा है और विधायक के आरोप को सिरे से नकार रहा हे।

25 Jan 20258:09:33 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: पौड़ी के सात निकायों में मतगणना शरू

जनपद पौड़ी के सात निकायों की 56 टेबलों पर मतगणना हुई शुरू। 304 कार्मिक कर रहे हैं मतगणना।

25 Jan 20258:00:51 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: शुरू हुई मतगणना, प्रत्‍याशियों की धड़कनें बढ़ीं

शनिवार ठीक सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसी के साथ प्रत्‍याशियों की धड़कनें भी बढ़ गईंं।

25 Jan 20257:54:51 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके छह पूर्व मुख्यमंत्री
blog images

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत छह पूर्व मुख्यमंत्री मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रहे। गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में नहीं होने का मामला तूल पकड़ गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में होने की जानकारी दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी मतदाता सूची में नाम में त्रुटि के चलते पिथौरागढ़ क्षेत्र में मतदान से वंचित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। वह मतदान में भाग नहीं ले सके। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के दिल्ली में होने के कारण मतदान नहीं करने की जानकारी सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए मतदान नहीं कर सके। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत निकाय चुनाव में मतदाता नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ही निकाय चुनाव में मतदान कर पाए।

25 Jan 20257:42:12 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: मत प्रतिशत का 12 साल पुराना आंकड़ा भी नहीं छू पाए
blog images

नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के तमाम दावों के बावजूद इसमें सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति यह रही कि राज्य में 12 साल पहले वर्ष 2013 में हुए निकाय चुनाव के मत प्रतिशत का आंकड़ा भी इस बार पार नहीं हो सका। तब 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस चुनाव में मत प्रतिशत घटकर 65.41 प्रतिशत पर आ गया। यही नहीं, 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव में 69.78 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इसके मुकाबले इस मर्तबा 4.37 प्रतिशत कम रहना हर किसी को चिंता में डाल रहा है।

25 Jan 20257:15:53 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: चुनाव में किस्मत आज रहे प्रत्याशी
blog images
  • पद, प्रत्याशियों की संख्या
  • मेयर, 72
  • नगर पालिका अध्यक्ष, 214
  • नगर पंचायत अध्यक्ष, 231
  • नगर निगम पार्षद, 2008
  • नगर पालिका सभासद, 1597
  • नगर पंचायत सदस्य, 1283
25 Jan 20257:10:02 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: 100 निकायों में 23 जनवरी को हुआ था मतदान
blog images

राज्य में वर्तमान में कुल 107 नगर निकाय हैं, जिनमें तीन गैर निर्वाचित श्रेणी के हैं। यानी इनमें मनोनयन होता है। दो नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की सूचना न मिलने और नवगठित दो नगर पंचायतों में परिसीमन समेत अन्य प्रक्रिया न हो पाने के कारण चुनाव नहीं हुए। शेष 100 नगर निकायों, जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायत शामिल हैं, के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था।

25 Jan 20257:00:49 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: 26 जनवरी तक जा सकती है मतगणना

सभी जिलों में शनिवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हैा। 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मतों की गिनती के लिए साढ़े चार हजार से अधिक कार्मिकों को लगाया गया है।

सबसे पहले निकाय प्रमुख और पार्षद, सभासद-सदस्य पदों के मतपत्रों को अलग-अलग कर इनके बंडल बनाए जाएंगे। फिर वार्डवार मतों की गणना होगी। एक वार्ड की मतगणना पूरी होने पर पार्षद, सभासद-सदस्य के निर्वाचन की घोषणा होती रहेगी। निकाय प्रमुख के निर्वाचन की घोषणा सभी वार्डों की गणना पूरी होने के बाद होगी। मतगणना 26 जनवरी तक जा सकती है।

25 Jan 20256:59:09 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक तीन घंटे में मतगणना का अपडेट

 राज्य में मतदाताओं के हिसाब से सबसे छोटी नगर पंचायत नंदानगर (चमोली) से पहला नतीजा मिल सकता है। इसके बाद सबसे छोटी नगर पालिका परिषद दुगड्डा का नंबर आ सकता है। आयोग ने इस बार जनसामान्य की सुविधा के लिए मतगणना के नतीजे आनलाइन करने का निर्णय लिया है। आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक तीन घंटे में मतगणना का अपडेट मिलता रहेगा।

25 Jan 20256:58:24 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: राज्‍य में हुआ 65.41 प्रतिशत मतदान

चुनाव में 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वर्ष 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव के मतदान से 4.37 प्रतिशत कम है। ऊधम सिंह नगर जिले में सर्वाधिक 71.70 प्र्रतिशत और देहरादून में सबसे कम 58.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

25 Jan 20256:56:29 AM
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए

उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us