विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जितेंद्र के दम पर उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 16 May 2018 09:11 PM (IST)

उत्तराखंड कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट लीग में उत्तराखंड पुलिस ने जितेंद्र की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीएसडब्ल्यूए को 112 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

जितेंद्र के दम पर उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट के सेमीफाइनल में
जितेंद्र के दम पर उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट लीग में उत्तराखंड पुलिस ने जितेंद्र की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीएसडब्ल्यूए को 112 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस व डीएसडब्ल्यूए के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। डीएसडब्ल्यूए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए योगेंद्र चौहान (71) व रवि बिष्ट (64) के अर्द्धशतक, राजेश (38), जाकिर खान (28) व पंकज (16) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसडब्ल्यूए की टीम 13.3 ओवर में 88 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। अभिषेक (24), आकाश (20), आशीष आनंद (17), प्रियंक (14) व नवनीत (15) ने सर्वाधिक योगदान दिया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से जितेंद्र ने पांच और रवि बिष्ट ने दो विकेट चटकाए। योगेंद्र चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड की टीम बनी चैंपियन

यह भी पढ़ें: देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होंगे तीन टी-20

यह भी पढ़ें: आइपीएल में शतक जड़ने वाले दूसरे उत्तराखंडी बने ऋषभ पंत