Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में प्री-मानसून का अलर्ट: आज 3 जिलों में भारी बारिश, कल देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले ही वर्षा का दौर तेज हो गया है, जिससे पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। ...और पढ़ें

    लैंसडाउन चौक के पास दिन में हुई बारिश में भीग कर जाती महिला जागरण

    लैंसडाउन चौक के पास दिन में हुई बारिश में भीग कर जाती महिला जागरण

    HighLights

    1. मानसून से पहले उत्तराखंड में वर्षा का दौर तेज

    2. देहरादून में 30 मिमी बारिश, उमस से राहत मिली

    3. कई जिलों में भारी बारिश का येलो, ऑरेंज अलर्ट

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा है और रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है।

    मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के बीच कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन में मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

    सोमवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    दून में दिनभर में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से भी दून के नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया। पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश जारी रही।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है। वहीं पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

    बुधवार के लिए मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 34.2, 25.0
    • पंतनगर, 32.8, 23.4
    • मुक्तेश्वर, 23.5, 15.0
    • नई टिहरी, 26.6, 16.6

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, भारी बारिश के साथ देगा दस्तक

    खबरें और भी