Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में SIR अंतिम चरण में, 71 लाख से अधिक फॉर्म हो चुके डिजिटाइज

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM (IST)

    उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 71 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि 8 लाख से अधिक मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. 71 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र डिजिटाइज

    2. 8 लाख से अधिक मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में चिह्नित

    3. अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को होगी प्रकाशित

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

    अब तक 71 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जबकि आठ लाख से अधिक मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में चिह्नित हुए हैं।

    इनमें सबसे अधिक स्थायी रूप से स्थानांतरित और मृत मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों से ऐसे मतदाताओं के घर-घर सत्यापन में सक्रिय सहयोग देने और प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया है।

    सचिवालय में शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआइआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

    उन्होंने बताया कि एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में आठ जून से सात जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य चल रहा है।

    प्रदेश के 79,60,762 मतदाताओं में से 70,98,501 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 8,39,486 मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में आए हैं।

    इनमें 1,23,836 मृत, 4,77,148 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 61,764 पहले से पंजीकृत, 1,68, 259 अनुपस्थित तथा 8479 अन्य कारणों से इस श्रेणी में शामिल हैं।

    इन आंकड़ों के साथ कुल 79 लाख 45 हजार 658 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। डा. जोगदंडे ने बताया कि 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष राजनीतिक दलों ने अब तक 23,102 बीएलए नियुक्त किए हैं। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR: 92% डिजिटाइजेशन पूरा, 'अन-कलेक्टेबल' मतदाताओं का फिर होगा वेरिफिकेशन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR: 14 जुलाई के बाद 12,544 बूथों के लिए होगा ड्राफ्ट पब्लिकेशन

    खबरें और भी