Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, देहरादून समेत 4 जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:40 PM (IST)

    उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा विभाग अगले चार महीनों में चार रोजगार मेलों के माध्यम से 10,000 बेरोजगार युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाएगा। ...और पढ़ें

    सीएम पुष्कर सिंह धामी

    सीएम पुष्कर सिंह धामी

    HighLights

    1. 10 हजार युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मिलेगा रोजगार।

    2. अगले चार माह में गढ़वाल-कुमाऊं में लगेंगे चार रोजगार मेले।

    3. पॉलीटेक्निक, आईटीआई, उच्च शिक्षा छात्रों को मिलेगा अवसर।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत अगले चार माह में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विद्यालयी शिक्षा,उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी भागीदारी करेंगे।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने शासकीय आवास पर हुई विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। सरकार अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दे चुकी है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं।

    डॉ. रावत ने बताया कि रोजगार मेले श्रीनगर और देहरादून में गढ़वाल मंडल तथा काशीपुर और अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल में आयोजित होंगे। इनमें पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने वाले युवाओं को भी अवसर मिलेगा।

    उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी निजी कंपनियों में रोजगार का मौका दिया जाएगा। विभाग एक सप्ताह के भीतर निश्शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा।

    रोजगार मेलों की रूपरेखा तैयार करेंगे अधिकारी

    रोजगार मेलों की रूपरेखा तय करने के लिए शीघ्र उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रणजीत कुमार सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    विभागों में बनेगा मीडिया सेल

    समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने विभागीय मुख्यालयों में मीडिया सेल गठित करने के निर्देश भी दिए। इसमें आईटी एवं तकनीकी रूप से दक्ष तीन कार्मिक होंगे, जो विभागीय वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म को नियमित अपडेट करने के साथ सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन