Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड टॉप करने वाली शगुन के मम्मी-पापा हैं डाक्टर, बेटी चाहती है इंजीनियर बनना

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 07 May 2019 09:41 AM (IST)

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड टॉप करने वाली शगुन मित्तल कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है। शगुन मित्तल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया ह ...और पढ़ें

    उत्तराखंड टॉप करने वाली शगुन के मम्मी-पापा हैं डाक्टर, बेटी चाहती है इंजीनियर बनना
    उत्तराखंड टॉप करने वाली शगुन के मम्मी-पापा हैं डाक्टर, बेटी चाहती है इंजीनियर बनना

    देहरादून, जेएनएन। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड टॉप करने वाली शगुन मित्तल के माता-पिता डाक्टर हैं, लेकिन बेटी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है। शगुन मित्तल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। शगुन ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए है। शगुन ने कहा कि उनका कंप्यूटर इंजीनियरिंग से विशेष लगाव रहा है। आगे वह कंप्यूटर विषय सहित पीसीएम ग्रुप लेंगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कालागांव की मेधावी छात्रा शगुन अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अपने परिवार को देती हैं। 

    केवल दो घंटे नियमित पढ़ाई

    शगुन ने अपनी सफलता का राज 'दैनिक जागरण' के साथ साझा किया। बताया कि वह डेढ़ से दो घंटे रोज पढ़ाई करती थीं। इससे अधिक समय उन्होंने पढ़ाई को नहीं दिया। अंग्रेजी व कंप्यूटर विषय में जरूर ज्यादा मेहनत की थी। पढ़ाई के साथ उन्हें खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना पसंद है। शगुन का मानना है कि टॉपर्स के लिए ट्यूशन जरूरी नहीं है। खुद उन्होंने कुछ समय ही गणित व विज्ञान की ट्यूशन ली। अन्य विषयों में खुद ही मेहनत की। 

    चार विषयों में 100 अंक

    शगुन ने अंग्रेजी, गणित, हिन्दी व कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त किए। केवल विज्ञान विषय में 97 अंक मिले। शगुन ने कहा कि वह अपनी सफलता से संतुष्ट हैं। देश में तीसरा रैंक प्राप्त होगा, इसका उन्हें विश्वास नहीं था। सभी पेपर अच्छे जाने के बाद इतना विश्वास जरूर था कि बेहतर स्थान प्राप्त करूंगी।

    डॉक्टर माता-पिता प्रेरणास्रोत

    शगुन मित्तल के पिता डॉ. आशीष मित्तल मैक्स अस्पताल में आर्थो सर्जन हैं। मां डॉ. हिना मित्तल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में सेवाएं दे रही हैं। परिवार ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। शगुन ने कहा कि माता-पिता उनके सबसे बड़े प्ररेणास्रोत हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: CBSE Class 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के परिणाम में एक बार फिर देहरादून रीजन का दबदबा

    यह भी पढ़ें: CBSE 12th result 2019: सीबीएसई सेकंड टॉपर गौरांगी चावला का भारतीय प्रशासनिक सेवा है लक्ष्‍य

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप