देहरादून में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में लगी आग, सवार थे कई लोग; मच गया हड़कंप
उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की एक बस में देहरादून के लालतप्पड़ में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं उठने के बा ...और पढ़ें

HighLights
देहरादून के लालतप्पड़ में बस में लगी आग
शॉर्ट सर्किट के कारण सुबह 4 बजे घटना हुई
सभी यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं हुई
जागरण संवाददाता, डोईवाला (देहरादून)। देहरादून के डोईवाला में गुरुवार की सुबह लोहाघाट डिपो की बस में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। जैसे तैसे लोगों ने जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, बस जलकर खाक हो गई। वहीं लोहाघाट के दो यात्रियों के पर्स जल गए।
लोहाघाट डिपो से 32 बसों का संचालन होता है। इसमें 12 बसें दिल्ली रूट, 10 बसें पर्वतीय क्षेत्र और 10 बसें अन्य रूट पर संचालित होता है। बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे 17 यात्रियों को लेकर बस संख्या यूके 07, 4232 देहरादून के लिए रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह के करीब चार बजे डोईवाला क्षेत्र में बस में अचानक धुआं उठने लगा। जब तक चालक और यात्री कुछ समझ पाते, उसमें आग लग गई। जिसपर हड़कंप मच गया। भगदड़ जैसी स्थिति होने से पहले ही परिचालक और चालक की सूझबूझ से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार लोहाघाट निवासी महिपाल और गोपाल गिरी मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में जा रहे थे, उनका मोबाइल और पर्स जलकर खाक हो गया।
मियाद पूरी कर चुकी बसें दे रही दुर्घटना को दावत
लोहाघाट डिपो के बेड़े में 10 ऐसी बसें हैं, जो मियाद पूरी कर चुकी हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी गुरुवार को मियाद पूरी कर चुकी बसों का संचालन हो रहा था। ऐसे में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ को लेकर जिम्मेदार मौन हैं।
खबरें और भी
देहरादून के डोईवाला में बस में अचानक आग लग गई थी। यात्री सुरक्षित हैं। दो नई बसें मिली हैं, जल्द मंगाई जाएंगी। पैर बसों के लिए पत्राचार किया गया है। - धीरज वर्मा, एजीएम, लोहाघाट डिपो