विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा उत्तराखंड परिवहन निगम, अधिकारियों की जिम्मेदारी की तय

Published: Sat, 18 Oct 2025 05:30 AM (IST)

उत्तराखंड परिवहन निगम दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। निगम ने अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, देहरादून। परिवहन निगम धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों की सुविधा और अपनी आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा। निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने इसके लिए सभी मंडलीय प्रबंधकों व सहायक महाप्रबंधकों को अभी से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि शनिवार सायं से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, टनकपुर एवं आइएसबीटी दिल्ली से लंबी दूरी व स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

स्वयं अपने डिपो पर रहकर यात्रियों की संख्या के दृष्टिगत अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी पर्वों के दौरान यात्रा मार्गों के बीच में आने वाले प्रमुख स्थानों पर आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।

इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाए कि सभी बसें बाइपास मार्ग से संचालित न होकर प्रत्येक डिपो पर जाएं और वहां से यात्रियों को बस में सफर कराएं। यदि कोई चालक या परिचालक इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी आनलाइन बस सेवा किसी भी कारण स्थगित न होने पाए, इसके लिए पहले से ही बैकअप की भी व्यवस्था की जाएं। जहां भी कार्मिकों की आवश्यकता हो वहां नियमानुसार उनकी तैनाती की जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।