विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 06:21 PM (IST)

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में के साथ ही देहरादून और हरिद्वार में भी तेज बारिश शुरू हो गई है। साथ ...और पढ़ें

HighLights

  1. पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना

  2. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने का अनुमान

  3. हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। देहरादून और पिथौराग समेत कई स्थानों में घने बादल छाए रहने के बाद अब तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग का यह अनुमान सही साबित हुआ और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।  पिथौरागढ़ में आदिकैलास सहित कई जगहों पर बर्फबारी हुई। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। नैनीताल में भी तेज बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि देखने को मिली

इसके साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी बारिश शुरू हो गई है। मौसम के इस अंतर के चलते पहाड़ और मैदानों में अलग-अलग परिस्थितियां बनी हुई हैं। रविवार शाम ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में भी अचानक मौसम बदल गया।

तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। अंधड़ की वजह से आवास विकास कालोनी में पेड़ गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। यद्यपि गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में खिली धूप