Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: मैदान में सूरज के तेवर तल्ख, पहाड़ में राहत के आसार; पढ़ें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 07:39 AM (IST)

    Uttarakhand Weather पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड वासियों को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंग बदल रहा ...और पढ़ें

    मैदान में सूरज के तेवर तल्ख, पहाड़ में राहत के आसार; पढ़ें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
    मैदान में सूरज के तेवर तल्ख, पहाड़ में राहत के आसार; पढ़ें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

    देहरादून, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 10 जून को मैदानों में झोंकेदार हवा और पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही मौसम में बदलाव होने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। 

    पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड वासियों को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। कहीं चटख धूप और कहीं बादलों के डेरे के बीच बौछारें भी पड़ रही हैं। बीते सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ीं। रात को हुई झमाझम वर्षा से भीषण गर्मी से राहत महसूस की गई। हालांकि, मंगलवार सुबह चटख धूप खिली और दिन में तपिश महसूस की जाने लगी। शाम को मध्यम हवाओं ने गर्मी से राहत दी।

    गर्मी छुड़ाएगी लोगों के पसीने

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से तीन दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल सकती है। धूप की वजह से एक बार फिर से प्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है। पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर धूप खिलेगी तो वहीं दूसरी ओर चोटियों पर बारिश की भी संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 

    10 जून से मौसम फिर बदलेगा करवट

    वहीं, 10 जून से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं के बीच बौछारें पड़ने और पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक बार फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी