विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से पहुंचा नीचे, पढ़िये IMD का ताजा अपडेट

Published: Thu, 28 Nov 2024 08:44 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। हालाँकि सुबह-शाम ठंड ...और पढ़ें

उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण
उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण

HighLights

  1. प्रदेश में मौसम शुष्क, दिन का तापमान सामान्य से अधिक
  2. फिलहाल प्रदेश में वर्षा के आसार नहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। हालांकि, न्यूनतम पारे में गिरावट आने लगी है। जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।

दून में इस माह पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की आशंका जताई गई है। पारे में मामूली गिरावट आ सकती है।

दून में बुधवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन इसके बाद चटख धूप खिल गई। दिनभर धूप खिले रहने से तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी दिन में अभी गर्माहट बरकरार है।

इसे भी पढ़ें-मुकेश अंबानी का पार्टनर बनाने का दिया ऑफर, ठग लिए साढ़े चार लाख रुपये

बीते कुछ दिनों से रात को पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने लगी है। ऐसे में कई क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक चोटियों पर हिमपात नहीं हुआ है।

उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण


करीब डेढ़ माह से वर्षा भी दर्ज नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में माैसम शुष्क बना रह सकता है। शुक्रवार के बाद हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता दर्ज की जा सकती है। जिससे कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

शहर
अधिकतम
न्यूनतम
देहरादून 25.8 9.4
ऊधमसिंह नगर 25.7 9.5
मुक्तेश्वर 15.0 4.2
नई टिहरी 16.0 5.6

190 लाख का रैन बसेरा अधूरा, ठंड में ठिठुर रहे गरीब

ठंड का असर बढ़ने लगा है। बेघर और गरीबों पर ठंड की मार ज्यादा पड़ रही है। बावजूद इसके नगर निगम का 190 लाख का रैन बसेरा अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की प्रगति देख नहीं लगता इस सर्दी बेघर और गरीब इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

बहरहाल नगर निगम प्रशासन ने तीन माह में निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया है। कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। बेघर और गरीबों पर ठंड की मार ज्यादा पड़ रही है। ठंड में गरीब ठिठुर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की कार्यशैली देखिए।

इसे भी पढ़ें-रुक्मिणी को ब्याहने बरात लेकर आए ठाकुर जी, अब बनेंगे घर जमाई

नौ माह में पूरा होने वाला 190 लाख का रैन बसेरा अब भी अधूरा है। जिस रफ्तार से निर्माण कार्य चल रहा है उसे देख नहीं लगता इस सर्दी के सीजन में जरूरतमंद इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। 120 शहरी बेघरों की क्षमता वाले इस रैन बसेरे में भूतल और प्रथम तल पर दो डोरमेटरी जिसमें महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग डोरमेटरी का निर्माण होना है। अटैच टायलेट और केयरटेकर रूम का भी निर्माण किया जाना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।