Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 07:36 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा है। पहाड़ों पर गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है और जल्द ही यहां बर्फबारी की भी शुरुआत हो जाएगी। मौसम विज ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत
    उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत

    HighLights

    1. उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है
    2. पहाड़ी की सुबह और शाम ठंडी होने लगी है
    3. मानसून की विदाई के साथ ही अब बर्फबारी भी शुरु होगी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून की उत्तराखंड से विदाई के बाद अब आने वाले सप्ताह में प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदान से पहाड़ तक धूप खिलने से दोपहर के समय मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम को मौसम सुहावना बना रहेगा।

    बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चारधाम में भी मौसम साफ रहा। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    ऐसा है तापमान

    दिन में तापमान बढ़ गया है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें: UCC Law Update: सरकार को जल्द सौंपा जाएगा यूसीसी का ड्राफ्ट, CM धामी और अमित शाह की मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    मौसम रहेगा शुष्क

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर को गर्मी महसूस की जा सकती है। कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

    खबरें और भी