विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: बदलने वाला है मौसम, समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

By Vijay joshi Edited By: Aysha Sheikh
Updated: Mon, 12 Feb 2024 07:41 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: बदलने वाला है मौसम, समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
Uttarakhand Weather: बदलने वाला है मौसम, समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

HighLights

  1. प्रदेशभर में मौसम शुष्क, कल चोटियों पर हिमपात के आसार
  2. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि, समय से पहले ठंड की विदाई शुरू

जागरण संवाददाता, देहरादून। शुष्क मौसम और चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे समय से पहले ठंड की विदाई होने लगी है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।

पारे में तेजी से इजाफा

बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी का दूसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ और पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो गई है। आमतौर पर दून में 15 से 20 फरवरी के बाद ही पारा 25 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंचता है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। जबकि, मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

ये भी पढ़ें -

Haldwani Violence में आगजनी से बदहाल हुआ थाना 50 लाख से संवरेगा, सिविल और इलेक्ट्रिकल कामों का प्रस्ताव तैयार