विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : तीर्थनगरी में सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Updated: Fri, 19 Jan 2024 10:04 PM (IST)

सायं ढलते ही ठिठुरन और भी अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को ऋषिकेश क्षेत्र का न्यूनतम तामपान सात डिग्री सेल्सियस रहा। बाजार में आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : तीर्थनगरी में सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
Uttarakhand Weather : तीर्थनगरी में सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश इन दिनों भीषण शीत लहर की चपेट में है। जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों तथा अलाव का सहारा ले रहे हैं।

शुक्रवार को दिन की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई। ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में सुबह से ही कोहरा इतना घना हो गया था कि दृश्यता बेहद कम हो गई। बीस मीटर की दूरी से आगे दिखना भी बंद हो गया था। पूरे दिन तीर्थनगरी कोहरे के आगोश में रही, जिससे सूरज के दर्शन भी नहीं हुए।

सायं ढलते ही ठिठुरन और भी अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को ऋषिकेश क्षेत्र का न्यूनतम तामपान सात डिग्री सेल्सियस रहा। बाजार में आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम नजर आई। आसपास क्षेत्र के पर्यटक स्थलों पर भी अधिक भीड़-भाड़ नजर नहीं आई। भारी ठिठुरन के बीच अपने कार्योँ के लिए घर के बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहनों में सवारों को शीतलहर ने खासा परेशान किया।

नगर निगम ने शहर में बढ़ाई अलाव की व्यवस्था

नगर निगम ऋषिकेश की ओर से यूं तो 15 दिसंबर से ही क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था आरंभ कर दी गई थी। मगर, बढ़ती सर्दी के बीच यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही थी। शुक्रवार को नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र के सभी चिह्नीत स्थानों के अलावा भी अलाव व्यवस्था के निर्देश दिए।