विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में शुरू हुआ Snowfall, दून समेत कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

Published: Thu, 20 Feb 2025 08:03 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। आज प्रदेश में देहरादून हरिद्वार समेत सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि ...और पढ़ें

केदारनाथ में Snowfall, कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड।
केदारनाथ में Snowfall, कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को बादल मंडराने लगे और देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार समेत सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। आपको बता दें क‍ि देहरादून में बुधवार को सुबह चटख धूप खिली। हालांकि दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और आंशिक बादल मंडराने लगे।

पारे में आई ग‍िरावट

देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को पारे में गिरावट दर्ज की गई। आसपास के अन्य क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई थी।

आज बार‍िश बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

शहर, अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • देहरादून- 27.0, 9.2
  • ऊधमसिंह नगर- 26.0, 5.4
  • मुक्तेश्वर- 17.7, 3.6
  • नई टिहरी- 18.6, 5.6

चंपावत: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। फरवरी के पहले मजबूत विक्षोभ से गुरुवार को प्रदेश में अच्छी वर्षा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

क‍िसानों को म‍िलेगी राहत

चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर समेत गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा किसानों के लिए थोड़ी राहत वाली बात हो सकती है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर समेत ऊंचाई वाले जिलों में 2800 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

बर्फबारी से तापमान में आएगी कमी

फरवरी मध्य से ही तापमान में वृद्धि की वजह से मौसम में जो बदलाव दिखा है उसने भी थोड़ी परेशानी पैदा की है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वर्षा व हिमपात की वजह से तापमान में कमी देखने को मिलेगी। बुधवार को चंपावत में आंशिक बादलों को छोड़कर अधिकतर समय धूप खिली रही। हवा थोड़ी सर्द रही।

केदारनाथ में हल्‍की बार‍िश शुरू

उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम व हर्षिल घाटी में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP Wearther: यूपी में फ‍िर सर्दी की एंट्री, कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश तो कहीं ग‍िरेगी बि‍जली, पढ़ें आज का वेदर अपडेट

य‍ह भी पढ़ें: UP Weather Update: 20 को पश्चिमी यूपी में बारिश और कई जिलों में गिर सकती है बिजली! देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।