उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन सतर्क
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश हाेने का अलर्ट जारी किया है।
इस बीची अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना जताई गई है।
40 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, बेरीनाग, चोपता, ऊखीमठ, गोपेश्वर, थलीसैंण, केदारनाथ, कोटद्वार, मुनस्यारी, डीडीहाट और रानीखेत समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क
मौसम की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग, ट्रांजिट कैंपों और मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इसे देखते हुए सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, यात्रा के सुचारु संचालन के लिए भीड़ प्रबंधन व्यवस्था भी सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बादलों का डेरा, अगले दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 12 और 13 मई को विशेष सावधानी बरतें श्रद्धालु