Uttarakhand Weather Today: बुधवार से पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग क ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिन में धूप से तापमान बढ़ रहा, सुबह-शाम ठंड
बुधवार से पहाड़ों में हल्की वर्षा या बर्फबारी संभव
3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मौसम बदलेगा
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।
दिन के समय ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त अब भी कंपकंपी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब चार गुना तक का अंतर देखा जा रहा है।
मौसम शुष्क रहने की संभावना
मंगलवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिससे दिन में गर्माहट महसूस होगी।
- कल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है।
- सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली।
- तेज धूप से दिन में तपिश बढ़ गई और गर्माहट महसूस की गई।
कोहरा छाने से बनी दुश्वारियां
सुबह-शाम पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बनी रही। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने से दुश्वारियां बनी हुई हैं। इस बीच पहाड़ से मैदान तक अचानक दिन में ठंड कम हो गई है।
धूप से तापमान में बढ़ोतरी
दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात और तड़के तापमान गिरने से ठंड का असर बना रहेगा। खासकर पहाड़ी इलाकों में तापमान के इस उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
- मौसम विभाग ने सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी।
- पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।
खबरें और भी
हो सकती वर्षा या बर्फबारी
वहीं, बुधवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों के कुछ स्थानों पर चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| देहरादून | 24.9 | 5.9 |
| ऊधम सिंह नगर | 25.4 | 5.9 |
| मुक्तेश्वर | 15.5 | 2.3 |
| नई टिहरी | 15.5 | 2.2 |
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम रहेगा साफ, दिन में खिली रहेगी धूप
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट