Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 03:08 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। हिमालय की ऊंची चोटियों जैसे केदारनाथ, गंगोत्री और नंदा देवी पर भारी बर्फबारी हो रही ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केदारनाथ, गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी।

    2. देहरादून में हल्की बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

    3. पिथौरागढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ओलावृष्टि की आशंका।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।

    मंगलवार सुबह से केदारनाथ, गंगोत्री, नंदादेवी, त्रिशूल, राजरम्भा आदि में बर्फबारी का क्रम जारी है। देहरादून में सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली है, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग एवं अल्मोड़ा में ओलावृष्टि और अंधड़ का पूर्वानुमान है। इसका आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदल दी है। मंगलवार को हिमालय की ऊंची चोटियों नंदा देवी, नंदाकोट, हरदेवल, त्रिशूल, पंचाचूली, राजरम्भा सहित अन्य चोटियों में सुबह से हिमपात हो रहा है।

    मौसम की चेतावनी को लेकर जिलेभर में कक्षा एक से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- भारी वर्षा और बर्फबारी का आरेंज अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों में घोषित किया गया है अवकाश

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: वर्षा-बर्फबारी के बाद मौसम साफ, फिर ले सकता है करवट