Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट और मंगलवार को कुछ जिलों के लिए ऑरें ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

    Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून।  Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय जिलों में बादलों का डेरा रहने के साथ वर्षा के आसार बने हुए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज धूप खिलने के बावजूद तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

    इससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत है, लेकिन दोपहर में हल्की उमस महसूस की जा रही है। सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और वर्षा-ओलावृष्टि के आसार हैं।

    doon Weather Changed rain

    देहरादून में रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिली, जिससे दिन में उमस महसूस की गई। वहीं, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

    4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

    doon Weather Changed

    मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

    इसके अलावा मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश के तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    देहरादून  32.1  20.6
    ऊधम सिंह नगर 34.0 20.9
    मुक्तेश्वर  19.3 11.5
     नई टिहरी  23.0  12.6

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: कल से पहाड़ों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लौटा 2 दशक पुराना मौसम का मिजाज, मई में भी गर्मी से राहत और बारिश का दौर जारी